
बारिश के मौसम में तुलसी का पौधा अक्सर हरा-भरा होने के बजाय पीला पड़ने लगता है। लगातार नमी, पानी का रुकना और धूप की कमी इसकी बड़ी वजह ऐसा होता। अगर समय रहते देखभाल न की जाए, तो जड़ें कमजोर होकर पौधे की ग्रोथ भी रोक सकती हैं।
बारिश में तुलसी को अलग से बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती। लगातार बारिश से मिट्टी में नमी बनी रहती है। अगर गमले में पानी जमा हो जाए, तो जड़ों तक ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इससे जड़ें कमजोर हो सकती हैं और पत्तियां धीरे-धीरे पीली पड़ने लगती हैं।
तुलसी के गमले में नीचे पानी निकलने के लिए पर्याप्त छेद होना जरूरी है। अगर छेद बंद हैं या बहुत छोटे हैं, तो एक्सट्रा पानी बाहर नहीं निकल पाता। बारिश के दिनों में यह समस्या और बढ़ जाती है। गमले के नीचे पानी जमा हो रहा हो तो उसे तुरंत हटा दें।
इसे भी पढ़ें- पौधों में आलू का पानी डालने के फायदे: फ्लावरिंग और फ्रूटिंग को मिल सकता है जबरदस्त बढ़ावा
बारिश के दौरान बादल छाए रहने से तुलसी को पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पाती। तुलसी को अच्छी ग्रोथ के लिए रोशनी पसंद है। इसलिए बारिश रुकने के बाद पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे सुबह की हल्की धूप और अच्छी हवा मिल सके।
बारिश में तुलसी की पत्तियां पीली दिखें तो तुरंत ज्यादा खाद डालना सही तरीका नहीं है। पहले मिट्टी की नमी जांचें। अगर मिट्टी बहुत गीली है, तो कुछ समय पानी न दें और ऊपरी परत को सूखने दें। सड़ी या बहुत ज्यादा पीली पत्तियों को साफ कैंची से हटा दें। साथ ही पौधे को खुले और हवादार जगह पर रखें, ताकि मिट्टी में जमा एक्स्ट्रा नमी कम हो सके।
इसे भी पढ़ें- Iron Deficiency In Plants: पीली पत्तियों का असली कारण कहीं आयरन की कमी तो नहीं? जानें लक्षण और आसान उपाय
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.