Best Stone Planter Ideas: अगर आप अपने गार्डन को यूनिक और रस्टिक लुक देना चाहते हैं, तो कंक्रीट प्लांटर की जगह आप स्टोन प्लांटर चुनें, जो ज्यादा मजबूत और आकर्षक नजर आते हैं। आइए आपको दिखाते है इसकी मॉर्डन डिजाइन...
स्टोन प्लांटर बड़े-बड़े स्टोन से तैयार किए जाते हैं, जो गार्डन या घर को बहुत यूनिक लुक दे सकते हैं। ये कंक्रीट से ज्यादा मजबूत होते हैं, क्योंकि इसमें अलग-अलग प्रकार के पत्थरों को कंक्रीट की मदद से ही जोड़ा जाता है। आप इन प्लांटर्स को इंडोर या आउटडोर कहीं भी लगा सकते हैं।
अगर आपके पास लोहे में टिन का कोई कंटेनर पड़ा हुआ है, तो इससे आप स्टोन प्लांटर बना सकते हैं। इसे साफ करके एक अच्छी क्वालिटी का ग्लू लें, जिससे पत्थर चिपक जाए। अपने गार्डन में पड़े हुए पत्थरों को लेकर आएं। इसमें अलग-अलग साइज और शेप के पत्थरों को चिपकाते जाएं, आपका प्लांटर तैयार हो जाएगा।
36
कंक्रीट+स्टोन प्लांट
अगर आप सॉलिड प्लांटर की तलाश में है, जो 50 साल तक आंगन में बिना किसी मरम्मत के टिका रहे, तो आप कंक्रीट बेस में स्टोन चिपकाकर इस तरीके के बड़े प्लांटर ले बना हैं। इसमें कंक्रीट की मजबूती के साथ ही पत्थरों की खूबसूरत डिजाइनिंग भी की जाती है।
46
यूनिक डिजाइन स्टोन प्लांटर
स्टोन प्लांटर में ब्लैक और व्हाइट कलर के पत्थर लेकर क्रिस-क्रॉस पैटर्न वाला डिजाइन भी आप चुन सकते हैं या फिर इस तरह के स्लांटिंग लाइन वाला पैटर्न भी आपके आंगन की शोभा को बढ़ाएगा।
56
जाली कंटेनर में बनाएं स्टोन प्लांटर
आपके पास लोहे की जाली वाले बड़े-बड़े कंटेनर पड़े हुए हैं, तो इसमें आप पत्थरों को बिछाकर अंदर मिट्टी डालें और घर में शो प्लांट या फ्लावर प्लांट्स लगाएं। ये हर मौसम में पौधे के टेंपरेचर को बैलेंस रखता है।
66
ब्लैक स्टोन प्लांटर
इनडोर प्लांट्स के लिए अगर आप खूबसूरत से स्टोन प्लांटर की तलाश में है, तो आप इस तरीके के ब्लैक स्टोन के प्लांटर्स चुन सकते हैं। जिसके ऊपर अलग-अलग शेप के स्टोंस लगाकर इन्हें ब्लैक या ग्रे पेंट किया जाता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.