
आजकल टैरेस गार्डनिंग का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। घर की छत पर हरियाली न केवल वातावरण को सुंदर बनाती है बल्कि गर्मी को भी कम करने में मदद करती है। हालांकि टैरेस पर ऐसे पौधे चुनना जरूरी होता है जो तेज धूप, हवा और बदलते मौसम को आसानी से सहन कर सकें। यदि आप अपने टैरेस गार्डन को खूबसूरत और कम रखरखाव वाला बनाना चाहते हैं, तो ये 7 आउटडोर प्लांट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
बोगनवेलिया एक ऐसा पौधा है जो तेज धूप में भी शानदार तरीके से बढ़ता है। इसके गुलाबी, लाल, सफेद और बैंगनी रंग के फूल पूरे टैरेस को रंगीन बना देते हैं। यह पौधा कम पानी में भी अच्छी तरह ग्रो हो जाता है, इसलिए व्यस्त लोगों के लिए भी यह बेहतरीन ऑप्शन है।
और पढ़ें - Garden Soil Moist Hacks: बगीचे की मिट्टी रहेगी नम, भरी गर्मी में ट्राय करें ये 5 हैक
गुड़हल अपने बड़े और आकर्षक फूलों के लिए जाना जाता है। यह पौधा धूप पसंद करता है और टैरेस पर आसानी से लगाया जा सकता है। लाल, पीले, नारंगी और गुलाबी रंगों में मिलने वाले इसके फूल गार्डन की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।
यदि आप अपने टैरेस को ट्रॉपिकल और लग्जरी लुक देना चाहते हैं, तो अरेका पाम शानदार ऑप्शन है। इसकी लंबी और घनी पत्तियां आउटडोर स्पेस को सुंदर बनाती हैं। बड़े गमलों में लगाया गया यह पौधा टैरेस को रिच और प्रीमियम लुक देता है।
जेड प्लांट एक सक्यूलेंट पौधा है जो कम पानी और कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है। इसकी मोटी हरी पत्तियां बेहद सुंदर लगती हैं। टैरेस गार्डन में इसे डेकोरेटिव प्लांट के रूप में लगाया जा सकता है और यह लंबे समय तक हरा-भरा बना रहता है।
और पढ़ें - Potato Peels Gardening Hacks: आलू के छिलके फेंकें नहीं, गार्डनिंग के लिए 6 स्मार्ट यूज
खुशबूदार पौधों के शौकीनों के लिए मोगरा एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी सुगंध पूरे एनवायरमेंट को महका देती है। गर्मियों में खिलने वाले सफेद फूल शाम के समय स्पेशली अट्रैक्टिव लगते हैं। धूप वाली जगह पर यह पौधा तेजी से बढ़ता है।
स्नेक प्लांट अपनी मजबूत नेचर के लिए जाना जाता है। यह पौधा गर्मी, धूप और कम पानी जैसी परिस्थितियों को आसानी से सहन कर सकता है। इसकी लंबी और आकर्षक पत्तियां मॉडर्न गार्डनिंग में काफी पसंद की जाती हैं।
यदि आप फूलों के बजाय रंग-बिरंगी पत्तियों वाले पौधे चाहते हैं, तो क्रोटन सबसे अच्छा विकल्प है। इसकी लाल, पीली, हरी और नारंगी रंगों वाली पत्तियां टैरेस गार्डन को जीवंत बना देती हैं। यह पौधा धूप में और भी अधिक आकर्षक दिखाई देता है।
टैरेस गार्डन में बड़े और छोटे गमलों का मिश्रण रखें ताकि गार्डन ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई दे। पौधों को उनकी धूप और पानी की जरूरत के अनुसार व्यवस्थित करें। नियमित रूप से जैविक खाद डालने और सूखी पत्तियां हटाने से पौधे हेल्दी बने रहते हैं। साथ ही हैंगिंग प्लांट्स और रंगीन प्लांटर्स का उपयोग करके टैरेस को और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.