
तुलसी का पौधा घर की खूबसूरती और सकारात्मक माहौल बढ़ाने के साथ धार्मिक रूप से भी खास माना जाता है। अगर आप तुलसी को साधारण गमले की जगह स्टाइलिश अंदाज में रखना चाहते हैं, तो सीमेंट पॉट और खूबसूरत स्टैंड डिजाइन बेहतरीन विकल्प हैं। आइए देखें कुछ ट्रेंडी और आकर्षक डिजाइन।
ऊंचे पेडेस्टल स्टैंड वाला सीमेंट पॉट तुलसी के पौधे को खूबसूरत सेंटरपीस जैसा लुक देता है। गोल या चौकोर बेस के साथ मिनिमल डिजाइन ले सकते हैं। सफेद, ग्रे या ऑफ-व्हाइट सीमेंट फिनिश इसे मॉडर्न बनाती है। इसे बालकनी, आंगन या एंट्रेंस के पास रखा जा सकता है।
अगर आपको ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पसंद है, तो नक्काशीदार सीमेंट स्टैंड चुनें। फ्लोरल, बेल-बूटे या ज्योमेट्रिक पैटर्न वाला स्टैंड तुलसी के पॉट को अट्रैक्टीव बना सकता है। इसे टेराकोटा या अर्थी टोन में पेंट करके और भी सुंदर बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- ड्रीमी गार्डन सन कैचर के फैंसी लुक, बालकनी को दें एस्थेटिक लुक
छोटे आंगन या बालकनी में सीढ़ीनुमा स्टैंड काफी खूबसूरत लगता है। इसमें अलग-अलग ऊंचाई पर तुलसी के साथ छोटे डेकोरेटीव पौधे भी रखे जा सकते हैं। सीमेंट का मजबूत बेस इसे टिकाऊ बनाता है और पूरा कॉर्नर एक सुंदर ग्रीन स्पॉट में बदल जाता है।
जालीदार पैटर्न वाले सीमेंट पॉट में तुलसी का पौधा बेहद स्टाइलिश दिखाई देता है। कटवर्क या ज्योमेट्रिक जाली डिजाइन रोशनी और छाया दोनों के लिए परफेक्ट है। न्यूट्रल शेड के साथ यह डिजाइन मॉडर्न और लग्जरी होम डेकोर के लिए अच्छा ऑप्शन है।
सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक के लिए गोल बेस वाला सीमेंट तुलसी स्टैंड चुन सकते हैं। सिंगल-टोन फिनिश और क्लीन लाइन्स इसे मिनिमल लुक देती हैं। चाहें तो पॉट के किनारे हल्का गोल्डन या व्हाइट बॉर्डर बनाकर इसे और अट्रैक्टीव बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Crystal Garden Decor: क्रिस्टल गार्डन के खूबसूरत डिजाइन, होम डेकोर को मिलेगा एस्थेटिक लुक
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.