
गार्डनिंग करने के लिए घर में जगह नहीं है या फिर आप बालकनी के छोटे से कोने को पौधे से महकाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल खास है। जहां हम आपके लिए एक ऐसा क्रिएटिव तरीका लेकर आए हैं, जिसकी मदद से जीरो खर्च में कबाड़ का सही इस्तेमाल करते हुए खूबसूरत वर्टिकल गार्डन टावर तैयार कर सकते हैं। इस बनाने के लिए जरूरत होती के प्लास्टिक केन, मजबूत बांस के टुकड़े और खाली प्लास्टिक बोतलो की। आइए जानते हैं इसे बनाने का पूरा तरीका।
सबसे पहले प्लास्टिक केन का ऊपरी हिस्सा कटर की मदद से काटकर अलग कर लें। अब केन के टीख बीच में बांस के डंडे को सीधा खड़ा करें। बांस को मजबूती से टिकाने के लिए केन के निचले हिस्से में छोटे-छोटे पत्थर भरें।
ये भी पढ़ें- फोटो लगाने के 5 क्रिएटिव आइडिया, साथ में करें खाली दीवार का मेकओवर
पत्थरों के ऊपर सूखे पौधों के टुकड़े, पत्तियां या लकड़ी का चूरा डालें। यह न केवल बांस को सपोर्ट देगा बल्कि सड़कर पौधों के लिए बेहतरीन प्राकृतिक खाद का काम करेगा। इसके बाद केन को उपजाऊ मिट्टी से पूरी तरह भरकर अच्छी तरह दबा दें।
ये भी पढ़ें- खेलते-खेलते सीखेंगे, बच्चों से बनवाएं 3 आसान टॉय क्राफ्ट
अब बेकार की प्लास्टिक बोतलों को बीच से काट लें। बोतलों में जल निकासी के लिए छोटे-छोटे छेद कर दें, ताकि एक्सट्रा पानी बाहर निकल सके। इन आधी कटी हुई बोतलों में तैयार की गई मिट्टी और खाद का मिश्रण भर दें।
इन मिट्टी से भरी बोतलों को बांस के डंडे के चारों तरफ नीचे से ऊपर की ओर ले जाते हुए रस्सी या तार सी मदद से मजबूती से बांध दें। आप इसे किसी भी स्पाइरल या गोलाकार पैटर्न में लगा सकते हैं। अंत में बांस के सबसे ऊपरी हिस्से पर भी बोतलों को व्यवस्थित करें। बस आपका खूबसूरत वर्टिकल गार्डन बनकर तैयार है।
सोर्स इंस्टाग्राम
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.