
अक्टूबर का महीना गार्डनिंग के शौकीनों के लिए विंटर फ्लावर गार्डन तैयार करने का सही समय माना जाता है। इस दौरान कुछ खास फ्लावर बल्ब वाले पौधे लगाने से ठंड के मौसम में रंग-बिरंगे फूल मिल सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि दिसंबर और जनवरी में आपकी बालकनी, छत या गार्डन फूलों से सजा नजर आए, तो अभी से तैयारी शुरू कर दें। सही बल्ब, मिट्टी, गमला और धूप का चुनाव अच्छे फूलों के लिए जरूरी है।
ट्यूलिप अपने खूबसूरत कप के आकार के फूलों के लिए बहुत पॉपुलर है। ठंडे मौसम में इसकी ग्रोथ बेहतर होती है। अक्टूबर में बल्ब लगाते समय ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें पानी जमा न हो। गमले को पर्याप्त रोशनी वाली जगह रखें और जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करें।
पीले और सफेद रंग के खूबसूरत डैफोडिल विंटर गार्डन को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके बल्ब को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाया जाता है। बल्ब लगाने के बाद मिट्टी को बहुत ज्यादा गीला न रखें। ठंडी जलवायु में पौधे को पर्याप्त रोशनी मिलने पर अच्छी फ्लावरिंग हो सकती है।
हायसिंथ अपने रंगीन फूलों के साथ खुशबू के लिए भी पसंद किया जाता है। इसे गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। अक्टूबर में बल्ब लगाने के लिए हल्की और पोषण से भरपूर मिट्टी यूज करें। गमले में ड्रेनेज होल जरूर रखें, ताकि एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके।
इसे भी पढ़ें- Winter Garden Vegetables: सितंबर में लगा लें ये 5 सब्जियां, दिसंबर में कीचन गार्डन से भर जाएगी टोकरी!
रैननकुलस के फूल गुलाब जैसे लेयर्ड और बेहद अट्रैक्टीव दिखाई देते हैं। इसके कॉर्म को लगाने से पहले कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोना उपयोगी हो सकता है। इसके बाद इन्हें अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं और पौधे को पर्याप्त धूप दें।
आइरिस के फूल नीले, बैंगनी, सफेद और पीले रंगों में अट्रैक्टीव दिखाई दे सकते हैं। अक्टूबर में इसके बल्ब लगाने के लिए धूप वाली जगह चुनें। मिट्टी में जैविक खाद मिलाने से पौधे को पोषण मिलता है। पानी तभी दें जब ऊपर की मिट्टी हल्की सूखी महसूस हो।
इसे भी पढ़ें- Newspaper For Plants: रद्दी अखबार को न समझें बेकार, पौधों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल और देखें कमाल
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.