Newspaper Gardening Uses: रद्दी अखबार को फेंकने के बजाय गार्डनिंग में करें इस्तेमाल। जानें पौधों की मिट्टी में अखबार बिछाने, नमी बनाए रखने, खरपतवार रोकने, कम्पोस्ट और पौधों की शिफ्टिंग में इसके स्मार्ट उपयोग के आसान तरीके।

Old Newspaper Garden Hacks: घर में जमा होने वाले पुराने अखबार को अक्सर रद्दी समझकर बेच दिया जाता है, लेकिन गार्डनिंग में इसका कई स्मार्ट तरीकों से यूज किया जा सकता है। अखबार पौधों के आसपास की मिट्टी को ढकने, खरपतवार रोकने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। सही तरीके और सावधानी से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके गार्डन की देखभाल को आसान बना सकता है और बेकार पड़े अखबार का दोबारा यूज भी हो जाता है।

मिट्टी की नमी बनाए रखने में मददगार

गमले या क्यारी की मिट्टी के ऊपर अखबार की कुछ परतें बिछाकर मल्चिंग की जा सकती है। इससे मिट्टी सीधे धूप के कनेक्ट में कम आती है और पानी जल्दी सूखने से बच सकता है। अखबार को हल्का गीला करके मिट्टी पर रखें और उसके ऊपर थोड़ी मिट्टी, सूखी पत्तियां या कम्पोस्ट डाल दें। इससे अखबार हवा में उड़ने से भी बचा रहेगा।

खरपतवार रोकने का आसान तरीका

गार्डन में बार-बार उगने वाली घास और खरपतवार को रोकने के लिए अखबार यूजफुल हो सकता है। पहले जिस जगह खरपतवार है, वहां की मिट्टी साफ करें। इसके बाद अखबार की कई परतें बिछाकर ऊपर कम्पोस्ट या मल्च की मोटी परत डालें। इससे धूप मिट्टी तक कम पहुंचेगी और खरपतवार कम होगी।

गमले की मिट्टी को ढकने में करें इस्तेमाल

नए पौधे लगाने के बाद गमले की ऊपरी मिट्टी को अखबार से ढकना एक आसान उपाय है। खासकर गर्म मौसम में यह मिट्टी को जल्दी सूखने से बचाने में मदद कर सकता है। हालांकि तने को पूरी तरह न ढकें और हवा के लिए थोड़ी जगह जरूर रखें। लंबे समय तक यूज करने पर अखबार की परत बदलते रहें।

इसे भी पढ़ें- Onion Peel Fertilizer: फूल वालों पौधों के लिए बनाएं इस छिलके से देसी टॉनिक, फूलों से भरे रहेंगे पौधे

कम्पोस्ट में मिलाएं अखबार

पुराने अखबार को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कम्पोस्ट में कार्बन स्रोत के रूप में मिलाया जा सकता है। इसे सूखी पत्तियों, सब्जियों के छिलकों और दूसरे जैविक पदार्थों के साथ संतुलित मात्रा में डालें। चमकीले, प्लास्टिक कोटिंग वाले या अत्यधिक रंगीन कागज को कम्पोस्ट में डालने से बचना बेहतर है।

पौधों की शिफ्टिंग में आएगा काम

छोटे पौधों या पौधों के गमले बदलते समय अखबार को पैकिंग सामग्री की तरह यूज किया जा सकता है। पौधे की पत्तियों और गमले को अखबार से हल्के हाथों से लपेटने पर शिफ्टिंग के दौरान खरोंच या मिट्टी फैलने की समस्या कम होती है। ध्यान रखें कि पौधे को लंबे समय तक अखबार में बंद करके न रखें।

इसे भी पढ़ें- Winter Garden Vegetables: सितंबर में लगा लें ये 5 सब्जियां, दिसंबर में कीचन गार्डन से भर जाएगी टोकरी!