Onion Peel Liquid Fertilizer: फूल वाले पौधों के लिए प्याज के छिलके से बनाएं आसान देसी लिक्विड टॉनिक। जानें इसे बनाने का तरीका, सही मात्रा और इस्तेमाल का समय। इस घरेलू खाद से पौधों की ग्रोथ और फूलों की देखभाल में मिल सकती है मदद।

अगर आपके फूल वाले पौधों में हरियाली है, लेकिन फूल कम आ रहे हैं, तो किचन में निकलने वाले प्याज के छिलके काम आ सकते हैं। प्याज के छिलकों से बना घरेलू लिक्विड टॉनिक पौधों को जरूरी पोषण देता है और सही देखभाल के साथ फूलों की ग्रोथ में मदद कर सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। जानें प्याज के छिलके से खाद बनाने और यूज करने का सही तरीका।

प्याज के छिलके से खाद क्यों फायदेमंद है?

प्याज के छिलकों में पोटैशियम समेत कई मिनरल फैक्ट और कार्बनिक यौगिक पाए जाते हैं। इन्हें पानी में भिगोकर तैयार किया गया घोल पौधों की मिट्टी में पोषण देता है। हालांकि, इसे पूरी तरह सभी खाद का ऑप्शन नहीं मानना चाहिए।

प्याज के छिलके का लिक्विड टॉनिक कैसे बनाएं?

एक मुट्ठी साफ और सूखे प्याज के छिलके लें। इन्हें करीब 1 लीटर पानी में डालकर 24-48 घंटे के लिए ढककर रख दें। इसके बाद पानी को छान लें। तैयार घोल को सीधे बहुत गाढ़ा यूज करने के बजाय पानी मिलाकर हल्का करें।

फूल वाले पौधों में कैसे डालें?

तैयार प्याज के छिलके वाले घोल को पौधे की मिट्टी में जड़ों के आसपास डालें। पत्तियों और फूलों पर सीधे छिड़काव करने से पहले पौधे की सेसिंटीविटी चेक करें। गमले की मिट्टी पहले से बहुत गीली हो तो खाद का घोल न डालें।

इसे भी पढ़ें- Winter Garden Flowers: अक्टूबर में लगाएं ये 5 फूल वाले पौधे, नवंबर-दिसंबर में फूलों से भर जाएंगे गमले

कितने दिनों के अंतर पर दें?

इस घरेलू टॉनिक का यूज जरूरत से ज्यादा न करें। सामान्य तौर पर 15-20 दिन के अंतर पर सीमित मात्रा में दें। पौधे की प्रजाति, गमले के आकार और मिट्टी की स्थिति के अनुसार मात्रा में बदलाव करें।

फूल ज्यादा पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ प्याज के छिलके की खाद से ही पौधे फूलों से नहीं भरेंगे। फूल वाले पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार सही धूप, सही पानी, अच्छी जल निकासी और सही खाद दें। सूखे फूलों और पीली पत्तियों को समय-समय पर हटाने से भी पौधे की देखभाल बेहतर रहती है।

इसे भी पढ़ें- Gardening Ideas: पुरानी प्लास्टिक बोतलों से बनाएं कमाल का Hanging Garden