Dev diwali 2022: देव दिवाली पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को भेजें ये विशेज और शुभकामना संदेश

दीपावली के बाद कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन देव दिवाली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। लेकिन इस साल चंद्रग्रहण के कारण यह देव दिवाली 8 नवंबर की जगह 7 नवंबर को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन की शुरुआत आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भेजकर कर सकते हैं।

Deepali Virk | Published : Nov 7, 2022 4:46 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : हिंदू धर्म में देव दीपावली (Dev Diwali 2022) का बहुत महत्व होता है। यह दिन कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि दीपदान करने से जीवन में सुख समृद्धि और संपन्नता आती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी मिलता है। इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तो 8 नवंबर 2022 को पड़ रही है लेकिन चंद्रग्रहण के कारण यह दिन 7 नवंबर को मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था और इसी खुशी में देवी देवताओं ने दीये जलाए थे। यही कारण है कि हर साल इस दिन दीपदान और दीये जलाने का विशेष महत्व होता है। देव दीपावली के मौके पर आप अपने करीबी रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को यह शुभकामना संदेश (Dev Diwali 2022 wishes) भेजकर उन्हें इस दिन की बधाई दे सकते हैं...

हैप्पी देव दिवाली 2022
1. देव दिवाली के शुभ अवसर पर भगवान शिव आप पर अपनी कृपा बरसाएं।
देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

2. देव दिवाली के दीपक आपके जीवन को रोशन करें, और भगवान शिव आपको हर चीज प्रदान करें जिसकी आपने कामना की है। 
आपको और घर के सभी लोगों को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. एक दुआ मांगते है हम अपने भगवान से, चाहते है आपकी खुशी पुरे ईमान से, सब हसरतें पूरी हो आपकी
और आप मुस्कुराएं दिल-ओ-जान से।
आप सभी को देव दिवाली मुबारक

4. देव दीपावली के पावन अवसर पर आपको अच्छा स्वास्थ्य, धन, शांति और समृद्धि मिले।
इस खूबसूरत दिन पर आपको और आपके परिवार को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

5. पल पल सुनहरे फूल खिले, कभी न हो कांटो का सामना, जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे।
आप सभी को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. दीप जलते जगमगाते रहे, हम आपको आप हमें याद आते रहे, जब तक जिन्दगी है दुआ है हमारी, आप चांद की तरह जगमगाते रहे।
आप सभी को देव दिवाली मुबारक

7. भगवान शिव ने शांति बहाल करने के लिए त्रिपुरासुर का वध किया। इसी तरह, आइए हम सभी अपने जीवन से घृणा, घमंड, लालच और ईर्ष्या को दूर करें।
देव दीपावली की शुभकामनाएं।

8. देव दिवाली का ये पावन त्योहार, जीवन में लाए खुशियों अपार, भगवान शिव विराजे आपके द्वार, शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।
आप सभी को देव दिवाली मुबारक

9. मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना, जीवन में नई खुशियों को लाना, दुःख दर्द अपने भूलकर, सबको गले लगाना।
आपको देव दिवाली की शुभकामनाएं

10. यह त्योहार आपके जीवन को उज्ज्वल करे और आपको अपने रास्ते में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने की शक्ति प्रदान करें। आपको और आपके परिवार को देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें- Dev Deepawali 2022: देव दीपावली 7 नवंबर को, जानें दीपदान की विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा

Dev Diwali Date 2022: चंद्र ग्रहण के कारण बदली देव दीपावली की तारीख, जानें कब मनाएंगे ये पर्व?


 

Read more Articles on
Share this article
click me!