
पूर्वी चीन की एक 102 साल की दादी अपनी पॉजिटिव सोच और सिंपल लाइफस्टाइल की वजह से सुर्खियों में हैं। 102 की उम्र में भी वो जिस तरह से एकदम फिट और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं, वो कई लोगों को हैरान कर रहा है। इन दादी का नाम है जिन बाओलिंग, जो झेजियांग प्रांत के ताइझोउ शहर के एक गांव में रहती हैं।
जिन बाओलिंग की लंबी उम्र और खुशमिजाज स्वभाव के कारण गांव वाले उन्हें प्यार से "ओल्ड बेबी" बुलाते हैं। ताइझोउ इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वह दिमागी और शारीरिक तौर पर पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि पिछले 50 सालों में उन्हें एक बार भी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
जिन का डेली रूटीन बहुत ही सिंपल और शांत है। वह सुबह 9 बजे के करीब उठती हैं, हाथ-मुंह धोने के बाद अपने बगीचे में बैठकर धूप का मजा लेती हैं।दिन में वह कई बार छोटी-छोटी झपकियां लेती हैं। आमतौर पर वह रात 7 बजे तक सो जाती हैं। उनके बेटे हू हुआमेई बताते हैं कि उनकी मां एक दिन में 15 घंटे तक सो लेती हैं। जिन अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखती हैं। नाश्ते में उन्हें डंपलिंग्स, बन्स या वॉन्टन्स खाना सबसे ज्यादा पसंद है। लंच और डिनर में वह मुख्य रूप से एक बड़ा कटोरा भरकर नूडल्स या चावल खाती हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.