
Weight loss journey: वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ कैलोरी को कंट्रोल करना भी बेहद जरूरी है। महिला ने अपने बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए न सिर्फ लाइफस्टाइल चेंज किया बल्कि खाने की कैलोरी को भी कम किया। आश्चर्य की बात यह है कि खाने में उन सब चीजों को शामिल किया गया, जो आमतौर पर लोग खाते हैं। महिला ने 6 महीने में 30 किलो वजन कम कर लिया। आइए जानते हैं वेट लॉस करने के लिए महिला ने किन लो कैलोरी फूड्स का सेवन किया।
महिला वेट लॉस के लिए शुगर फ्री कम कैलोरी वाला बीट रूट हलवा भी डाइट में शामिल किया। जरा सा घी, मिठास के लिए स्टीविया और फैट फ्री मिल्क के साथ बना बीटरूट हलवा जहां क्रेविंग को शांत करता है, वहीं कम कैलोरी में पेट भी भर जाता है। चुकंदर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो कि पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है। अच्छा मेटाबॉलिज्म वेट लॉस में मदद करता है।
वेट लॉस के लिए डिनर और लंच में भी महिला ने कम कैलोरी युक्त मसूर की दाल का इस्तेमाल किया। प्रोटीन युक्त फूड खाने से वेट लॉस में मदद मिली। 250 कैलोरी में मसूर की दाल आसानी से तैयार की जा सकती है। इसके लिए 65 ग्राम मसूर दाल, पसंदीदा सब्जी जैस कि तरोई या लौकी आदि का इस्तेमाल करें। साथ ही कुछ मसाले जैसे कि पिसी धनिया और गरम मसाला भी मिलाया जा सकता है। आप इसे ब्राउन या व्हाइट राइस के साथ खाएं।
और पढ़ें: Type Of Skin: कितने तरह की होती है स्किन? पहचानने का आसान तरीका जानें
वेट लॉस के लिए डिनर में सब्जियों से बना बेसन का चीला भी खाया जा सकता है। 120 कैलोरी चीले को खाकर आसानी से पेट भरा जा सकता है। बेसन के चीले में मात्र तीन से चार बूंद तेल का इस्तेमाल करें और विभिन्न सब्जियों को मिलाकर चीला बनाएं। यह वेट लॉस में मदद करेगा।
और पढ़ें: Trending Diet Benefits: प्लांट बेस्ड से कीटो डाइट तक, जानिए कैसे शरीर को फिट रखने में करती हैं मदद
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.