
Trending Diet benefits: शरीर को हेल्दी और फिट रखना है, तो सही डाइट का चयन करना बहुत जरूरी है। विभिन्न प्रकार की डाइट शरीर को कई तरीके से फायदे पहुंचाती हैं। कुछ डाइट जैसे कि इंटरमिटेंट फास्टिंग, प्लांट बेस्ड डाइट्स आदि ट्रेंडिंग डाइट में शामिल हैं। इन डाइट में फूड्स का चयन और खाने का समय तय किया जाता है। प्रॉपर डाइट लेने से वेट लॉस से लेकर कैंसर तक से बचाव होता है। अगर आपने अब तक डिफरेंट डाइट के बारे में नहीं पढ़ा है, तो जानिए कैसे शरीर को फिट रखने के लिए ट्रेंडिंग डाइट्स मदद करती हैं।
डाइट का मतलब खाने की योजना से है। कोई भी डाइट यह तय करती है कि आपको कितना खाना है, क्या खाना है, कब खाना है। डाइट का उद्देश्य वजन कम करना, वजन बढ़ाना, किसी बीमारी में नियंत्रित आहार लेना हो सकता है। सरल शब्दों में समझें, तो डाइट का मतलब भोजन करने की आदतों को व्यवस्थित ढंग से अपनाना होता है।
कई बीमारियों को ठीक करने के लिए कीटो डाइट का इस्तेमाल किया जाता है। इस डाइट में लो कार्बोहाइड्रेट और हाई फैट होता है। शरीर में कार्बोहाइड्रेट की जगह फैट से एनर्जी मिलती है, जिसे कीटोसिस कहते हैं। जब शरीर को फैट से एनर्जी मिलने लगती है, तो उससे कई प्रकार से फायदे पहुंचते हैं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग में फास्टिंग के बीच के पैटर्न को बांटा जाता है। फास्टिंग के दौरान लंबे समय तक ना खाने से शरीर कम कैलोरी मिलती है। इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान डाइट में क्या खाना है के बजाय कितने समय खाना है, इस बात पर ध्यान दिया जाता है। बाकी समय कम कैलोरी वाले ड्रिंक लिये जाते हैं। 16/8 मेथड, 5: 2 डाइट, हफ्ते में एक दो बार पूरे 24 घंटे का फास्ट किया जाता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से जहां वजन कम करने में मदद मिलती है, वहीं ब्लड शुगर लेवल भी बेहतर रहता है।
और पढ़ें: Type Of Skin: कितने तरह की होती है स्किन? पहचानने का आसान तरीका जानें
और पढ़ें: 15000 अस्पतालों ने तोड़ा करार, 2 बड़ी बीमा कंपनियों के ग्राहकों को नहीं मिलेगी कैशलेस सुविधा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.