Eye Yoga Exercises: आंखों की रोशनी लौटा देंगे 4 योगासन, महीनेभर में नजर होगी मजबूत

Published : Oct 14, 2025, 08:46 PM IST
आंखों की रोशनी के लिए योगा

सार

Yoga Asanas Eye Exercises To Improve Eyesight: अगर शुरुआत अभी की जाए, तो ये योगासन आंखों की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं और दूर-पास की नजर में सुधार ला सकते हैं। 

आजकल मोबाइल स्क्रीन, लैपटॉप और टीवी के लगातार इस्तेमाल से हर उम्र के लोगों की आंखों की रोशनी पहले से तेजी से कम हो रही है। धुंधला दिखना, दूर की साफ न दिखना, चश्मे का बढ़ता नंबर और आंखों में थकान अब सिर्फ बुजुर्गों की नहीं, बच्चों और युवाओं की भी समस्या बन चुकी है। अच्छी बात ये है कि अगर शुरुआत में ही ध्यान दिया जाए तो कुछ आसान योगासन और प्राणायाम की मदद से घर पर ही आंखों की रोशनी को बेहतर किया जा सकता है। यहां दिए गए 4 खास योगासन दूर और पास की नजर दोनों को सुधारने में मदद करते हैं साथ ही आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

त्राटक ध्यान (Trataka Meditation)

आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करना है तो त्राटक करें। इससे कॉन्संट्रेशन बढ़ता है और शुरुआती कमजोर नजर पर ये बहुत असरदार है। इसे करने के लिए एक शांत कमरे में बैठें। सामने 2-3 फीट की दूरी पर दीपक या बिंदी जैसी एक छोटी वस्तु रखें। बिना पलक झपकाए 30-60 सेकंड तक लगातार देखें और फिर आंखें बंद करके उसी इमेज की कल्पना करें। इसे 3-5 बार दोहराएंगे तो दूर और पास की दोनों दृष्टि सुधारने में मदद मिलेगा। आंखों की नसों पर दबाव कम होकर आंखों की एकाग्रता बढ़ेगी। ये बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए उपयोगी है। 

और पढ़ें -   Intermittent Fasting से आलिया भट्ट से सारा तक ने किया वेट लॉस, डॉक्टर ने बताया कितना है सही?

पामिंग योग टेक्नीक (Palming)

थकान घटाना है और तनाव हटाना है तो पामिंग योग टेक्निक करें। आप आंखों को हीट थेरेपी दे। दोनों हथेलियों को रगड़कर गर्म करें। आंखें बंद करें और हथेलियों को बिना दबाव दिए आंखों पर रखें। गहरी सांस लेते हुए 1-2 मिनट आराम करें। इसे आप दिन में 3-4 बार जरूर करें। कंप्यूटर और मोबाइल यूजर्स के लिए ये बेस्ट है। इससे ड्राईनेस, सूजन और थकान में तुरंत राहत मिलेगी, साथ ही आंखों का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। 

आंखों की रोटेशन एक्सरसाइज (Eye Rotation Asana)

आंखों की मांसपेशियों में लचीलापन बढ़ाने और फोकसिंग पावर मजबूत करने के लिए आई रोटेशन योग परफेक्ट है। सबसे पहले आराम से बैठें, गर्दन सीधी रखें और पहले आंखों को ऊपर-नीचे 10 बार घुमाएं। अब दाएं-बाएं 10 बार घुमाएं और फिर गोल-गोल घुमाएं (क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज)। साथ ही हर रोटेशन के बाद पलकें झपकाएं। इससे मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया जैसी शुरुआती समस्याओं में मदद मिलती है। ये स्क्रीन वर्क करने वालों के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही ये आंखों की पकड़ मजबूत करती है।

और पढ़ें - सेक्स के बाद खून क्यों आता है? डॉक्टर ने बताए 5 शॉकिंग कारण

नासिका दृष्टि योग (Nasikagra Drishti)

निकट दृष्टि सुधारने के लिए नासिका दृष्टि खास होती है | फोकस और कंट्रोल बढ़ाने के लिए ये सबसे बेस्ट है। आप आराम से बैठें और गर्दन सीधी रखें, फिर अपनी नाक के सिरे पर ध्यान केंद्रित करें। इसे 10-15 सेकंड तक देखें और फिर दूर किसी वस्तु पर नजर डालें। इसे 10-12 बार दोहराएंगे तो नजदीक की चीजें पढ़ने या देखने में मदद मिलेगी। साथ ही आंख की मांसपेशियों का नियंत्रण बढ़ता है और चश्मे का बढ़ा नंबर रोकने में मदद मिलती है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका