
43 kg weight loss journey: जब एक बार मन में कोई बात ठान ली जाए, तो उसे आसानी से किया जा सकता है। आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी लाइफस्टाइल न होने के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। एक बार वजन बढ़ जाए, तो इसे घटाना आसान नहीं होता। लोग वेट लॉस के लिए ना जाने क्या-क्या उपाय अपनाते हैं। आपको बताते चले कि ऐसे भी कई लोग हैं, जो हेल्दी लाइफस्टाइल अपना कर वजन कम कर लेते हैं। वैशाली नाम की एक महिला ने मात्र 6 महीने में 120 kg से वेट घटाकर 77 कर लिया। आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर कैसे महिला ने 43 किलो वजन कम किया गया। जानिए कुछ खास टिप्स के बारे में।
6 महीने में 43 किलो वेट कम करना आसान नहीं होता है। अगर फिजिकल एक्सरसाइज रोजाना किया जाए तो इससे न सिर्फ कैलोरी बर्न होती है बल्कि बॉडी शेप भी परफेक्ट रहता है। वैशाली ने वेट लॉस के लिए ट्रेनर की मदद ली और रोजाना फिजिकल एक्सरसाइज की जिसमें बॉक्सिंग भी शामिल थी। वेट लॉस के लिए जरूरी नहीं है कि जिम जाया जाए। कुछ कार्डियो एक्सरसाइज जैसे कि सायकलिंग, वॉक, रोजाना 30 मिनट हाई इंटेंसिटी की एक्सरसाइज शरीर फिट बनाने में मदद करती है।
और पढ़ें: Weight Loss Journey: 7 महीने में 35 किलो वेट लॉस, 5 कड़े रूल्स से बदला फिगर
वैशाली ने वेट लॉस के लिए कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल किया। अगर जरूरत से ज्यादा रोजाना कैलोरी कंज्यूम की जाएगी, तो वेट बढ़ने लगेगा। वैशाली ने खाने में प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट और कार्ब लिया। प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर कार्ब करने से कैलोरी को कंट्रोल किया जा सकता है, जो वेट लॉस में मदद करती है।
वजन कम करने के लिए अपनी खराब हैबिट्स को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। वैशाली की वेट लॉस जर्नी में ये टिप्स बेहद काम आई। कुछ लोगों की आदत बाहर का कुछ भी खाना, 8 घंटे की नींद न लेना, पानी पर्याप्त न पीना आदि होती है। अगर इन्हें बदल दिया जाए तो 6 से 7 महीने में 40 किलो से ज्यादा वजन कम किया जा सकता है।
और पढ़ें: 5 मेडिसिंस जो दिल को पहुंचा सकती हैं नुकसान, कार्डियोलॉजिस्ट ने किया एक्सप्लेन
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.