49 Kg वेट लॉस करने के लिए नहीं की कोई जद्दोजहद, कॉमन सेंस डाइट ने किया बड़ा कमाल

Published : Oct 01, 2025, 02:22 PM IST
49 किलो वेट लॉस

सार

Weight Loss Tips: 49 किलो वेट लॉस बिना किसी फैंसी डाइट या दवा के। सिर्फ ‘कॉमन सेंस डाइट’ और स्प्रिचुअल जर्नी की मदद से व्यक्ति ने 49 किलो वजन घटाया। जानें उनकी वेट लॉस जर्नी, जिसमें मेडिटेशन, न्यूट्रीशन और कैलोरी बर्न ने अहम भूमिका निभाई।

Weight Loss Journey: वेट लॉस के लिए डाइट चेंज करके, मोटापा घटाने की दवाइयां लेकर या फिर जिम में घंटे बिताकर लोग तेजी से वजन कम कर लेते हैं। लेकिन बिना फैंसी ट्रिक अपनाएं एक व्यक्ति ने आसानी से 49 किलो वेट लॉस किया। वेट लॉस के लिए व्यक्ति ने ‘कॉमन सेंस डाइट’ की मदद ली। इस डाइट में घरेलू फूड को शामिल किया। वेट लॉस की खासियत ये रही कि 6 साल में व्यक्ति का वजन नहीं बढ़ा। आप भी स्थायी वेट लॉस के लिए निक जियोप्पो के ट्रिक को अपना सकती हैं। 

स्प्रिचुअल जर्नी से करें वेट लॉस की शुरुआत

निक जियोप्पो का मानना है कि वेट लॉस के लिए स्प्रीचुअल जर्नी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आपको रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए, जिससे तनाव के साथ ही डिप्रेशन जैसी समस्या में भी राहत मिलती है। अगर आप स्वस्थ रहते हैं, तो तेजी से वजन नहीं बढ़ता और साधारण डाइट की मदद से भी वजन को घटाया जा सकता है। आप मेनिफेस्ट करें कि आपका वजन घट रहा है। आपको कुछ ही समय में फर्क दिखाने लगेगा।

और पढ़ें: 35 किलो वेट लॉस बिना किसी खास डाइट या वर्कआउट के, 3 सिंपल टिप्स ने किया कमाल

‘कॉमन सेंस डाइट’ से 49 किलो वेट लॉस

वेट लॉस करना है तो अपने दिमाग से डाइट शब्द को निकाल देना चाहिए। ऐसा करने से वजन घटाने में मदद मिलेगी। निक जियोप्पो कहते हैं कि आपको खाने से दूर रहने के बजाय ऐसी डाइट का चयन करना चाहिए जो न्यूट्रीशन से भरपूर हो। निक ने इस डाइट को कॉमन सेंस डाइट का नाम दिया। खाने में न्यूट्रीशन जैसे कि प्रोटीन, कार्ब, हेल्दी फैट, मिनिरल्स आदि को रोजाना शामिल करें। आप पसंदीदा फूड्स को फेस्टिवल में खा सकते हैं। 

रोजाना कैलोरी बर्न पर दें ध्यान

निक जियोप्पो कहते हैं कि अगर वजन कम करना है तो कैलोरी लॉस करना बिल्कुल मत भूलें। अपने पसंदीदा काम करें और साथ ही वॉक भी जरूर करें। ऐसा करने से वजन घटाने में मदद मिलेगी। आपको रोजाना पसीना बहाने का बहाना ढूढ़ना होगा।

और पढ़ें: International Coffee Day 2025: कॉफी के सेवन से लग जाती है लत? जानें कॉफी से जुड़े मिथ एंड फैक्ट

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़
डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच