5 बुरी आदतें जो बिगाड़ रहीं आपकी Health, अगर ये सुधार लीं तो हो जाएगा सब चंगा सी

Published : Jul 22, 2023, 12:48 PM IST

5 Habits Cause of Health Issues: कुछ आदतें हमसे बहुत कुछ छीन लेती हैं। यह हमारे स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ती है। आज हम आपको बता रहे हैं हर व्यक्ति की 5 बुरी आदतें जो बिगाड़ रहीं उसकी हेल्थ।

PREV
16
कहीं 5 बुरी आदतें आपकी हेल्थ तो नहीं बिगाड़ रहीं

जाने-अनजाने हम कई बुरी आदतें अपना लेते हैं जो हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव डालती हैं। यह हमारे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हमें बीमारी भी बनाती हैं। हालांकि कुछ आदतें हमें अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करती हैं और हमें बेहतर बनाती हैं। तो कुछ आदतें हमसे बहुत कुछ छीन लेती हैं। यह हमारे स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ती है। आज हम आपको बता रहे हैं हर व्यक्ति की 5 बुरी आदतें जो बिगाड़ रहीं उसकी हेल्थ। अगर ये सुधार लीं तो हो जाएगा सब चंगा सी।

26
1- पर्याप्त नींद ना लेना

नेशनल हार्ट, लंग और ब्लड इंस्टीट्यूट (एनएचएलबीआई) के अनुसार, पर्याप्त नींद ना लेने से कई चीजें प्रभावित हो सकती हैं। एनएचएलबीआई के अनुसार, नींद की कमी हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, गुर्दे की बीमारी, मधुमेह, स्ट्रोक, मोटापा और अवसाद सहित कई पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म देती हैं।

36
2- एक्सरसाइज ना करना

व्यायाम करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। व्यायाम वजन नियंत्रित करने में मदद करता है, मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार, हड्डियों, मांसपेशियों, हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाता है। यह आपको बेहतर नींद में मदद करता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, फोकस, निर्णय में सुधार, रोजमर्रा की एक्टिविटी और अन्य कार्य करने की क्षमता में सुधार लाता है।

46
3- कुछ भी खा लेना सबसे बुरी आदत

शोधकर्ताओं ने पाया है कि फास्ट व अनहेल्दी फूडा का संबंध शरीर के अधिक वजन से है। शोधकर्ता इनको बंद करने और ब्रेक लेने की सलाह देते हैं ताकि आप इस पर ध्यान केंद्रित कर सकें कि आप क्या खा रहे हैं। अपने भोजन का आनंद लें और ध्यान दें कि आपका पेट कब भरा हुआ महसूस होने लगा है।

56
4- सही मात्रा में पानी नहीं पीना

अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है। तरल पदार्थों का सेवन करने से आपकी त्वचा कोमल बनी रहती है, शरीर ठंडा रहता है, मांसपेशियां और जोड़ बेहतर काम करते हैं। साथ ही किडनी के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मदद मिलती है।

66
5- लेट नाइट खाना

शोधकर्ताओं ने पाया है कि रात का खाना सोने से पहले खाने से पाचन पर असर पड़ता है। 2020 में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि देर से खाना खाने से वजन बढ़ सकता है। सोने से तीन घंटे के भीतर भोजन करने से एसिड रिफ्लक्स रात भर में बदतर हो जाता है।

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories