
सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों में वेट लॉस करना आसान होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों की अपेक्षा गर्मियों में लोग कम खाते हैं और पानी अधिक मात्रा में पीते हैं। कुछ ऐसे ड्रिंक्स होते हैं, जिन्हें पीकर शरीर को ठंडक भी मिलती है और यह वजन कम करने में भी मदद करते हैं। तो कुछ ऐसे ड्रिंक्स का सेवन आप आज से ही शुरू कर दें। बॉडी कूलिंग के साथ वेट लॉस के लिए परफेक्ट वेट लॉस ड्रिंक्स के बारे में जानिए।
गर्मियों में आपको रोजाना अपनी डाइट में बटर मिल्क या छाछ जरूर शामिल करना चाहिए। यह बेहतरीन कूलिंग ड्रिंक है, जो कि न सिर्फ पाचन सुधारता है बल्कि पेट की चर्बी भी कम करता है। काला नमक, भुना जीरा डालकर इसे पी सकते हैं। ऐसा करने से इसका असर तेजी से बढ़ जाएगा।
खीर और पुदीना को मिक्स करके ठंडे पानी के साथ ड्रिंक बनाएं। हफ्ते में दो से तीन बार इस ड्रिंक को जरूर पिएं। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ वेट लॉस में मदद करता है। वहीं पुदीना शरीर को ठंडक देने के साथ हाइड्रेशन बनाए रखता है।
जीरे का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्न करने में मदद करता है। रात में जीरा भिगोकर रखें और सुबह पानी में उबालकर ठंडा करके पिएं। इससे शरीर को कूलिंग इफेक्ट भी मिलेगा और वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से इसमें थोड़ा काला नमक ऐड कर सकते हैं।
और पढ़ें: 1 पिलो कितने टाइम में बदल देना चाहिए? तकिया कवर कितना यूज करें?
सौंफ शरीर को कूल रखने में मदद करती है और साथ ही डायजेशन को बेटर कर ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या कम करती है। रात में सौंफ भिगोकर सुबह उसका पानी छानकर पी लें। आप चाहे तो इसमे स्वाद के लिए नींबू और हल्का नमक एड कर सकती हैं।
नारियल पानी नेचुरल हाइड्रेशन शरीर को देकर शरीर को डिटॉक्स करता है। चूंकि इसमे कम कैलोरी होती है, तो वेट लॉस में भी मदद मिलती है। आप नारियल के पानी में खीरा मिक्स करके कूलिंग ड्रिंक भी तैयार कर सकते हैं।
और पढ़ें: Duck Walk Benefits: मलाइका अरोड़ी सी डक बॉडी करेगी बैलेंस,जाने 4 जबरदस्त फायदे
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.