Duck Walk Benefits: मलाइका अरोड़ी सी डक बॉडी करेगी बैलेंस,जाने 4 जबरदस्त फायदे

Published : Mar 30, 2026, 07:45 PM IST
Duck Walk Benefits

सार

Malaika arora duck walk benefits: Malaika Arora की फिटनेस का राज जानें—डक वॉक एक्सरसाइज। जानिए डक वॉक कैसे करें और इससे बॉडी बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी, मसल्स स्ट्रेंथ और वेट लॉस में कैसे मिलते हैं जबरदस्त फायदे।

मलाइका अरोड़ा की बढ़ती उम्र के साथ बॉडी फिटनेस देखने लायक है। कई लोग जाना चाहते हैं कि मलाइका इतनी उम्र में भी कैसे खुद को फिट रखती हैं। बॉडी को बैलेंस करने से लेकर फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ाने के लिए मलाइका 15 स्टेप्स सुबह और शाम डक वॉक रोजाना करती हैं। लोगों के मन में अक्सर सवाल आता है कि आखिर डाक वॉक करने से क्या होता है? आfए जानते हैं कि डक वॉक शरीर को किस तरीके से फायदे पहुंचती है?

डक वॉक कैसे करते हैं?

डक वॉक पावरफुल बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जो पैरों में बैलेंस बनाने का काम करती है। हिप्स को नीचे और पीछे रखते हुए स्क्वाट पोजिशन लें। अब दोनों हाथों को सामने की ओर रखें। पीठ सीधी रखें और एड़ी को जमीन पर टिकाए रखें। फिर स्क्वाट पोजिशन में ही छोटे-छोटे कदम आगे बढ़ाकर चलें। आप कुछ स्टेप्स चलकर डक वॉक एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। जानिए इसके फायदों के बारे में।

और पढ़ें: 1 पिलो कितने टाइम में बदल देना चाहिए? तकिया कवर कितना यूज करें?

डक वॉक करने के फायदे

  • अगर आप नियमित रूप से डक वॉक करेंगे, तो उससे न सिर्फ मसल्स मजबूत होंगी बल्कि बैलेंस भी बढ़ेगा।
  •  अगर आपके पैर कमजोरी महसूस करते हैं, तो आप एक्सपर्ट से पूछकर डक वॉक शुरू कर सकते हैं। बॉडी को फ्लेक्सिबल और फिट बनाने के लिए भी डक वॉक को फायदेमंद बात माना जाता है।
  •  घुटने, एंकल और जॉइंट्स अगर फ्लैक्सिबल नहीं हैं, तो इन्हें फ्लैक्सिबल बनाने के लिए डक वॉक की सलाह दी जा सकती है।
  •  रोजाना डक वॉक करने से कैलोरी बर्न भी होती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। अगर आप पहली बार डक वॉक कर रहे हैं, तो इसे अधिक न करें। 10 से 15 सेकंड से शुरूआत करें।
  •  अगर आपके घुटने में दर्द की समस्या रहती है या फिर चोट लगी है, तो डक वॉक करने से बचें। 

और पढ़ें: Pelvic Inflammatory Disease: PID के लक्षण, कारण और इलाज जानें, महिलाओं के लिए जरूरी जानकारी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच
WHO Shocking Report: 3.5 करोड़ होंगे नए कैंसर केस, WHO ने बताए बड़े कारण