Immunity Boosting Diet: इस विटामिन से भरपूर ये 4 फूड्स गर्मियों में बढ़ाएंगे इम्यूनिटी, देंगे कूलिंग इफेक्ट

Published : Mar 27, 2026, 06:45 PM IST
Immunity Boosting Diet

सार

Summer Health Tips Diet: गर्मियों में Immunity Boosting Diet लेने से शरीर को न सिर्फ फ्रेशनेस फील होगी बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ेगी। जानिए ऐसे ही इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स के बारे में।

अप्रैल महीने से तापमान बढ़ने लगता है और हीट के कारण शरीर कमजोरी महसूस करता है। ऐसे में शरीर को जल्दी थकावट लगती है। आपको गर्मियों में सिंपल फूड्स के बजाय हेल्दी और विटामिन ए और सी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। जानिए कौन-से फूड्स गर्मियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करेंगे।

गर्मियों में तरबूज बढ़ाएगा इम्यूनिटी

अगर आपको लगता है कि तरबूज का सेवन करने से केवल शरीर में पानी पहुंचता है, तो आपकी सोच गलत है। तरबूज का सेवन न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। इस फल में विटामिन A और C पाया जाता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। साथ ही गर्मियों में थकान महसूस नहीं होती।

नींबू का सेवन भी जरूरी

गर्मियों में नींबू का सेवन बढ़ा देना चाहिए। नींबू विटामिन C का अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने और डाइजेशन को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना एक नींबू का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। डिफरेंट टाइप के ड्रिंक्स के साथ ही आप खाने में नींबू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

और पढ़ें: Fruits to avoid after 60: बुजुर्गों को 60 की उम्र में इन 5 फलों से बना लेनी चाहिए दूरी

आम से पॉजिटिव इफेक्ट

गर्मियों के सीजन में विभिन्न वैरायटी के आम आते हैं। आम न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि इंस्टेंट एनर्जी भी देते हैं। आम में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर इन्हें सीमित मात्रा में खाया जाए, तो गर्मियों में आप आसानी से इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि डायबिटीज की समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद ही आम का सेवन करें।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए दही

आप गर्मियों में गट हेल्थ को बेहतर बनाकर इम्यूनिटी मजबूत करना चाहते हैं, तो दही का सेवन जरूर करें। दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जो गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है। विटामिन A के साथ ही दही में विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन B12, और विटामिन D पाई जाती है। अगर गट हेल्थ अच्छी होगी, तो पाचन में सुधार होगा और शरीर को भी ठंडक मिलेगी।

और पढ़ें: Tomato Juice for Skin: गर्मियों में टैनिंग पिंपल्स सब गायब, बस ऐसे लगाएं टमाटर का रस

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का