
हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं कि फल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह बात सच भी है लेकिन एक उम्र के बाद कुछ मीठे फल शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचने लगते हैं। जी हां! 60 वर्ष की उम्र के बाद बुजुर्गों को कुछ फलों से दूरी बना लेनी चाहिए। ऐसा फलों के ग्लाइसेमिक इंडेक्स और उनमें मौजूद शुगर के कारण जरूरी है। आइए जानते हैं कि कौन से फल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और किन फलों का सेवन आप लंबी उम्र तक कर सकते हैं।
केला एनर्जी से भरपूर होता है, लेकिन इसमें शुगर और कार्ब्स अधिर उम्र में नुकसान पहुंचा सकती है। केला खाने से अचानक से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो डॉक्टर से जानकारी लेने के बाद ही केले का सेवन करें।
अंगूर स्वाद में बहुत मीठे होते हैं और इनमें नेचुरल शुगर ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। आप 60 साल की उम्र में अंगूर का सेवन कम कर दें ताकि ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे। अगर मन है तो हफ्ते में 1–2 बार थोड़ी मात्रा में खा सकते हैं।
और पढ़ें: Anti Tanning Home Remedies: 5 एंटी-टैनिंग होम रेमेडीज से स्किन जाएगी खिल, कम दाम में होगा ज्यादा काम
गर्मियों का मौसम आते ही आम की भरमार लग जाती है। भले ही आम आपका पसंदीदा फल हो लेकिन अधिक उम्र में आपको आम बेहद कम मात्रा में खाना चाहिए। आम खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। आप हफ्ते में एक से दो दिन आम खा सकते हैं।
जिन फलों से बुजुर्गों को परहेज करना चाहिए उनमें अनानास का नाम भी शामिल है। अनानास खाने से एसिडिटी और शुगर दोनों की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको अक्सर गैस की समस्या रहती है, तो आपको अनानास से परहेज करना चाहिए। अगर खाने का मन है, तो बहुत कम मात्रा में और खाली पेट बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।
तरबूज हाइड्रेशन के लिए अच्छा फल माना जाता है गर्मियों में खूब खाया जाता है। अगर आप बुजुर्ग हैं, तो कम मात्रा में तरबूज का सेवन करें।
और पढ़ें: Kangana Ranaut Diet Tips: Acidity से मिलेगा छुटकारा, कंगना की ये डाइट कर सकती है कमाल
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.