Kangana Diet Plan for Excess Pitta: Kangana Ranaut के 40वें जन्मदिन पर जानें उनकी खास डाइट, जिससे वह पित्त, एसिडिटी और गैस की समस्या को कंट्रोल करती हैं। भीगी किशमिश, फल और सिंपल इंडियन फूड से पाएं हेल्दी और फिट रहने के आसान टिप्स।
23 मार्च को कंगना रानौट अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना को उनकी बेबाक बातचीत और फिटनेस के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस के लिए खान-पान का खास ध्यान रखती हैं। उनकी डाइट में इंडियन फूड शामिल होते हैं। कंगना ने एक वेबसाइट को इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनको अधिक पित्त की समस्या है। आयुर्वेद में इसे एक प्रकार का विकार माना जाता है, जो एसिडिटी और मेटाबॉलिज्म की समस्या से जुड़ा है। अगर आप भी गैस, एसिडिटी या अधिक पित्त की समस्या से परेशान हैं, तो कंगना की डाइट से टिप्स ले सकते हैं। आइए जानते हैं कंगना रनौत किस तरह की खास डाइट का सेवन करती हैं।
भीगी किशमिश और पानी से एसिडिटी करती हैं कंट्रोल
कंगना अपने दिन की शुरुआत एक गिलास पानी से करती हैं। जिन लोगों को अधिक पित्त की समस्या होती है, उनके शरीर में सुबह उठते ही अधिक अम्ल बनने लगता है। इसे बेअसर करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए एक्ट्रेस रोजाना सुबह गुनगुने पानी के साथ शहद का सेवन करती हैं। इसके बाद कंगना चाय के साथ भीगे हुए किशमिश और बादाम खाती हैं। चाय की अम्लता को कम करने में भीगी किशमिश मददगार होती है। इससे शरीर की एसिडिटी को रेगुलेट करने में मदद मिलती है।
नाश्ते में खाती हैं फल
कंगना नाश्ते में पका हुआ आहार लेना पसंद नहीं करती हैं। वह नाश्ते में सीजनल फ्रूट्स जैसे कि सेब, आम, अनार आदि खाना प्रिफर करती हैं। कंगना का मानना है कि अगर आपके शरीर अधिक कैलोरी चाहिए या आप अधिक मेहनत करते हैं, तो सिर्फ फ्रूट्स का सेवन करने से बचें। आप खाने में फाइबर और प्रोटीन युक्त फूड्स शामिल कर सकते हैं।
और पढ़ें: गलत टूथब्रश बना सकता है मसूड़ों में घाव, जानें सही ब्रश और टूथपेस्ट चुनने के टिप्स
खाने को ऐसे बनाती हैं एल्केलाइन
कंगना रनौत का लंच बेहद सिंपल होता है और एसिडिटी की समस्या झेल रहे लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। कंगना खाने में दाल, सब्जी, चावल लेना पसंद करती हैं। वहीं उन्हें पकौड़े और कढ़ी भी बेहद पसंद है। कंगना बता चुकी हैं कि उन्हें महाराष्ट्रीयन पोमफ्रेट मछली करी और मछली फ्राई खाना भी बेहद पसंद है। कंगना एसिडिटी को कंट्रोल करने के लिए दाल और सब्जी में नींबू का रस निचोड़ती हैं। नींबू अम्लीय होने के बावजूद पचने के बाद शरीर में क्षारीय (alkaline) प्रभाव छोड़ता है। साथ ही एक्ट्रेस को खाने में दही भी बेहद पसंद है।
और पढ़ें: Anti Tanning Home Remedies: 5 एंटी-टैनिंग होम रेमेडीज से स्किन जाएगी खिल, कम दाम में होगा ज्यादा
