Oral Health Tips: गलत टूथब्रश और टूथपेस्ट का इस्तेमाल मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। जानें सॉफ्ट ब्रश, सही टूथपेस्ट और ओरल केयर से जुड़ी जरूरी सावधानियां, जिससे दांत और मसूड़े लंबे समय तक स्वस्थ रहें।

दांतों में कैविटी, सेंसिटिविटी से लेकर मुंह में बदबू आने तक की समस्या आम नहीं है। ये आपकी ओरल हेल्थ के खराब होने के लक्षण हैं। 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है ताकि लोगों को ओरल हेल्थ के बारे में अवेयर किया जा सके। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन हर किसी के लिए एक जैसा टूथब्रश या टूथपेस्ट का इस्तेमाल मुंह के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। आपको समझना चाहिए कि अच्छी ओरल हेल्थ के लिए कैसा टूथपेस्ट और टूथब्रश अच्छा चुनना चाहिए।

सॉफ्ट ब्रिसल टूथब्रश क्यों होता है जरूरी?

  • बड़े से लेकर बुजुर्गों तक को सॉफ्ट ब्रिसल (Soft Bristles) वाला ब्रश चुनना चाहिए। हार्ड ब्रिसल ब्रश मसूड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं और कई बार तो घाव भी हो जाता है।
  • ब्रश का हेड बड़ा नहीं बल्कि छोटा चुनना चाहिए। छोटा हेड मुंह के हर कोने तक आसानी से पहुंच जाता है।
  • बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक टूथब्रश का यूज करें ताकि हर जगह अच्छे से सफाई की जा सके।

टूथपेस्ट में फ्लोराइड है जरूरी

अगर आपके दांतों में किसी प्रकार की समस्या नहीं हैं, तो फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का यूज करें। फ्लोराइड दांतों को कैविटी को रोकने का काम करता है और सेंसिटिविटी से भी बचाता है। मसूड़े कमजोर हैं या खून आता है, तो हर्बल या मेडिकेटेड टूथपेस्ट करना चाहिए। किसी भी टूथपेस्ट का चयन करने से पहले डॉक्टर से जानकारी जरूर लें। 

हर 3 महीने में बदले टूथब्रश

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो टूथब्रश को हर 1 साल में बदलता है, तो आपकी ओरल हेल्थ खतरे में पड़ सकती है। आपको ब्रश को हर 3 महीने में बदलना चाहिए। बच्चों से लेकर हर उम्र के लोगों के लिए ये बेहद जरूरी है। 

और पढ़ें: Navratri Diet Plan: 9 दिन का व्रत बिना चक्कर और थकान,नवरात्रि डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिद्दी पीले दांत कैसे साफ करें?

जिद्दी पीले दांतों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू,नमक और सरसों के तेल के मिश्रण से मंजन कर सकते हैं। साथ ही रोजाना दो बार फ्लोराइड टूथपेस्ट से ब्रश करें।

दांत पीले किसकी कमी से होते हैं?

विटामिन डी की कमी से दांत जल्दी पीले होते हैं। ओरल हेल्थ अच्छी चाहिए तो पोषण युक्त खाना खाएं और दांतों की सफाई करें।

पायरिया को जड़ से खत्म कैसे करें?

पायरिया को जड़ से खत्म करने के लिए डेंटिस्ट से प्रोफेशनल स्केलिंग और रूट प्लानिंग करवाना अच्छा विकल्प है।

और पढ़ें: Nora Fatehi Fitness: फिटनेस क्वीन नोरा फतेही का सीक्रेट मंत्र, इन 4 चीजों से रहती हैं हमेशा फिट