Nora Fatehi fitness routine: नोरा फतेही की फिट और स्लिम बॉडी का राज जानना चाहती हैं? बेली डांसिंग, पिलाटेस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और बैलेंस्ड डाइट के जरिए कैसे वह खुद को फिट रखती हैं, जानें उनके आसान फिटनेस मंत्र।
नोरा फतेही सी फैशनेबल और फिटनेस फ्रीक हर लड़की बनना चाहती है। आप भी बिना भारी एक्सरसाइज के नोरा फतेही सी स्लिम बॉडी बना सकती हैं। बस आपको उनके सिंपल फिटनेस मंत्र को फॉलो करना होगा। नोरा की फिटनेस में मुख्य रूप से डांस के साथ ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और बैलेंस्ड डाइट शामिल होती है। नोरा फतेही को उनके कमाल के डांस के लिए जाना जाता है। उनका यह पैशन ही उन्हें फिट रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि नोरा अपनी बॉडी को टोंड रखने के लिए आखिर कौन सी एक्सरसाइज करती हैं।
बेली डांसिंग की दीवानी है नोरा फतेही
नोरा फतेही को बेली डांसिंग करना बेहद पसंद है। यह डांस फॉर्म पूरी बॉडी का वर्कआउट करता है, जिससे कि कैलोरी बर्न होती है। साथ ही मसल्स भी टोन हो जाती हैं। अगर आप भी इसकी रोजाना प्रैक्टिस करें, तो बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है और साथ ही स्टेमिना बढ़ता है। अगर बॉडी पर कंट्रोल नहीं है, तो रोजाना बैली डांसिंग जरूर करनी चाहिए। इससे एनर्जेटिक फील करेंगे
और पढ़ें: Stone Man Syndrome: राजस्थान का 9 साल का बच्चा बना पत्थर! रेयर बीमारी ने डॉक्टरों को किया हैरान
लो इंपेक्ट पिलाटे एक्सरसाइज
डांस ही नहीं, नोरा फतेही के फिटनेस वर्कआउट में पिलाटे भी खास जगह रखता है। यह एक्सरसाइज शरीर की मसल्स को मजबूत बनाती है और साथ ही बॉडी पोस्चर भी सुधारती है। इससे शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। रोजाना पिलाटे करने से बॉडी टोन रहती है। इस कारण से नोरा फतेही स्क्रीन पर फिट एक्टिव संग ग्रेसफुल नजर आती हैं।
फुल बॉडी स्ट्रेंथ एक्सरसाइज
कोर स्ट्रेंथ पर फोकस करने वाली नोरा लेग स्ट्रेच, स्क्वाड आदि से बॉडी को फिट रखती हैं। उन्हें वेट लिफ्टिंग करना बेहद पसंद है। नोरा जिम जाना पसंद करती हैं और यास्मीन कराचीवाला उनकी ट्रेनर हैं।
डाइट का खास रखती हैं ध्यान
नोरा फिट रहने के लिए न सिर्फ एक्सरसाइज करती हैं बल्कि खानपान पर भी ध्यान देती हैं। उनके खाने में कार्बोहाइड्रेड, हेल्दी फैट, प्रोटीन, हाई फाइबर फूड्स के साथ ही अन्य न्यूट्रीशन भी शामिल होता है। नोरा को सीजन फ्रूट्स जैसे कि मैंगो, स्ट्राबेरी खाना बेहद पसंद है।
और पढ़ें: Navratri Diet Plan: 9 दिन का व्रत बिना चक्कर और थकान,नवरात्रि डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें
