
गर्मियों शुरू होते ही त्वचा का कालापन बढ़ने लगता है। तेज धूप और बढ़ती गर्मी स्किन टैनिंग का कारण बनती है। अगर पहले से ही इसकी तैयारी कर ली जाए, तो त्वचा को काला होने के साथ अन्य नुकसानों से भी बचाया जा सकता है। आप महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय कुछ होम रेमेडीज का उपचार कर सकते हैं, जिससे कि टैनिंग से बचाव हो सके। आइए जानते हैं ऐसी ही होम रेमेडीज के बारे में।
दही में लैक्टिक एसिड के कारण ये गहरी त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करता है। आप स्किन टैनिंग के साथ निखार पाने के लिए बेसन यूज करें। ये स्किन को साफ करता है स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचता। दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और फेस के साथ ही हाथ-पैर पर 15 मिनट के लिए लगाएं।
एलोवेरा जेल टैनिंग वाली त्वचा को ठंडक देता है और सन डैमेज को हील करने का काम करता है। ताजा एलोवेरा जेल को रात में सोने से पहले त्वचा पर लगाएं लगाएंगे, तो टैनिंग धीरे-धीरे कम हो जाएगी। ये बेहद पॉपुलर एंटी-टैनिंग होम रेमेडीज है।
खीरा गर्मियों में खूब आता है और शरीर में पानी की कमी दूर करता है। वहीं खीरा शरीर में लगाने से ये त्वचा को ठंडक देता है। खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर फेस के साथ हाथ-पैरों में लगाएं। यह टैनिंग से राहत देने के साथ शरीर को ताजगी का अहसास कराएगा।
और पढ़ें: Navratri Diet Plan: 9 दिन का व्रत बिना चक्कर और थकान,नवरात्रि डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें
टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C स्किन टैनिंग को धीरे-धीरे कम करता है। टमाटर का रस निकालकर स्किन पर कॉटन की मदद से लगाएं और 10 मिनट बाद नॉर्मल टेम्परेचर के पानी से धो लें। स्किन दमक उठेगी।
नारियन पानी सिर्फ पीने नहीं बल्कि लगाने से भी स्किन को फायदा पहुंचता है। आप रोजाना कॉटन की मदद से नारियल पानी त्वचा पर लगाएं और टैनिंग को कम करेंष
और पढ़ें: गलत टूथब्रश बना सकता है मसूड़ों में घाव, जानें सही ब्रश और टूथपेस्ट चुनने के टिप्स
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.