Beauty Tips : कॉलेज गर्ल्स के लिए 5 ज़रूरी ब्यूटी टिप्स

Published : Feb 27, 2025, 04:35 PM IST
Beauty Tips : कॉलेज गर्ल्स के लिए 5 ज़रूरी ब्यूटी टिप्स

सार

College Beauty Hacks:: कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए निखरी त्वचा पाने के कुछ ज़रूरी ब्यूटी टिप्स यहां दिए गए हैं।

5 Smart Tips for College Girls to Shine: कॉलेज लाइफ में सबसे मज़ेदार चीज़ होती है दोस्तों के साथ ब्यूटी टिप्स शेयर करना। कॉलेज गर्ल्स अक्सर ब्यूटी टिप्स को लेकर उत्साहित तो होती हैं, लेकिन सही जानकारी की कमी के कारण कई बार गलत तरीके अपना लेती हैं। दोस्तों से पूछना, इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक देखकर ब्यूटी टिप्स फ़ॉलो करने से कई बार नुकसान भी हो सकता है। इसलिए, खूबसूरत दिखने के लिए कुछ आसान और कारगर टिप्स यहां दिए गए हैं।

1. त्वचा की देखभाल (Skin care)

क्लेंज़िंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज़िंग - ये तीन स्टेप्स सबसे ज़रूरी हैं।

क्लेंज़िंग: अपनी त्वचा के हिसाब से क्लेंज़र चुनें। रुई के फाहे पर क्लेंज़र लगाकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की गंदगी साफ़ हो जाएगी।

टोनिंग: इससे त्वचा का pH लेवल बैलेंस रहता है। इसके लिए आप गुलाब जल इस्तेमाल कर सकती हैं।

मॉइस्चराइज़िंग: त्वचा को नमी देने के लिए मॉइस्चराइज़र लगाएं। इससे त्वचा जवां बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:सुबह, शाम या फिर रात, दूध पीने का क्या है सही समय, जानें कैसे मिलेगा फायदा

2. बालों की देखभाल (Hair care)

बालों के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। हफ़्ते में दो या तीन बार बाल ज़रूर धोएं। अपने बालों के हिसाब से कंडीशनर लगाना न भूलें। हफ़्ते में एक बार नारियल या तिल का तेल गर्म करके सिर की मालिश करें और फिर बाल धोएं।

3. धूप से बचाव (protect sunlight)

धूप से त्वचा को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाएं। सनस्क्रीन, सूरज की हानिकारक किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा करता है।

4. चेहरे की खूबसूरती (Face beauty)

हफ़्ते में एक या दो बार थोड़े से दूध में हल्दी पाउडर और बेसन मिलाकर चेहरे पर लगाएं और स्क्रब करें। इससे आपका चेहरा निखर जाएगा।

5. शरीर की देखभाल ज़रूरी (Body care)

- कॉलेज से आने के बाद नहाना ज़रूरी है। इससे शरीर की गंदगी, धूल और पसीना निकल जाता है। नहाने के लिए माइल्ड साबुन या बॉडी वॉश इस्तेमाल करें।

- रोज़ सुबह और रात को सोने से पहले ब्रश करें और जीभ साफ़ करना न भूलें। इससे मुंह से बदबू नहीं आएगी।

- समय-समय पर नाखून काटते रहें और नाखूनों में गंदगी न जमा होने दें।

और पढ़ें:दरवाजे के हैंडल में जम गई है गंदगी और मैल, इन 5 हैक्स से चमकेगी नए जैसी

6. सिंपल मेकअप (Simple makeup)

रोज़ कॉलेज जाते समय अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से सिंपल मेकअप करें। जैसे आईशैडो, आईलाइनर, मस्कारा, लिप बाम। रात को सोने से पहले मेकअप उतारना न भूलें।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन वाले ये फूड्स बना देंगे आपकी डाइट सुपरहिट
National Doctors Day: डॉक्टर के पास जाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, इलाज पर पड़ सकता है भारी