फिश फेस एक्सरसाइज
फिश फेस आसन आपके गालों और जबड़े को उभारने का एक शानदार तरीका है। इस एक्सरसाइज के लिए अपने होठों को धीरे से बंद करें और फिर अपने गालों को जितना हो सके अंदर की ओर खींचे, जिससे 'फिश फेस' जैसा लुक आए। करीब 15 सेकेंड तक इस मुद्रा में बने रहकर मुस्कुराने की कोशिश करें और फिर सामान्य फेस करें। इसे 2 से 5 मिनट तक दोहराएं। इससे टोन्ड फेस मिलता है।