
Winter Best Food For Keep Body Warm: सर्दी के मौसम में शरीर ठंड से कांपती रहती है। इतना ही नहीं इस मौसम में शुगर लेबल को भी कंट्रोल करना एक चुनौतीपू्र्ण टास्क बन जाता है। मौसम बदलते ही इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो सकती है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ सकता है और बॉडी में इंफ्लेमेशन हो सकता है। डायबिटीज पेशेंट या फिर प्री-डायबिटीज वाले लोगों के लिए सर्दी बहुत ही खतरनाक माना जाता है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ वैज्ञानिक रूप से समर्थित फूड्स इस मॉडर्न समस्या से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें वह 5 फूड्स जिनमें न केवल बॉडी को गर्माहट मिलेगी, बल्कि शुगर-लेवल पर कंट्रोल भी आएगा।
सुबह में खालीपेट भीगे मेथी खाने से शरीर में गर्माहट होती है और शुगर लेबल भी कंट्रोल में रहता है। यह ग्लूकोज के स्तर को धीमा कर देता है। मेथी का साग भी बहुत फायदेमंद होता है इस मौसम में।
शकरकंद सर्दी में आसानी से मिलते हैं और यह हेल्दी भी होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स सामान्य आलू से कम होता है, जिससे खून में शुगर तेजी से नहीं बढ़ती। इसके अलावा इसमें भरपूर फाइबर, विटामिन A और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो इंफ्लेमेशन और शुगर स्पाइक्स को कम करने में मदद करते हैं। आप एक सीमित मात्रा में इसे खाकर अपने शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर में गर्माहट ला सकते हैं।
और पढ़ें: Winter 2025: ठंड में सिरदर्द की छुट्टी! 10 मिनट में तैयार करें हर्बल बाम
गाजर का सलाद हो या फिर हलवा..सर्दी के लिए बेस्ट फूड है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है।
पालक सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है। इसमें मौजूद फाइबर और मैग्नीशियम ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं। आप इसे सूप, साग या सलाद के रूप में शामिल कर सकते हैं।
जौ सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और वजन बढ़ने से रोकता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए शुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद होता है। आप जौ की रोटी, सूप, चीला आदी बनाकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अनार के छिलके कचरा नहीं सेहत का खजाना! जानें गजब के फायदे
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.