
Must Know:दूध एक हल्दी ड्रिंक हैं, बचपन से लेकर बुढ़ापे तक हम इसका सेवन करते हैं। इसमें कैल्शियम,प्रोटीन और विटामिन्स पाया जाता है। हड्डियों को मजबूत करता है,इम्युनिटी बढ़ाता है, हार्ट और ब्रेन का ख्याल रखता है। इसे पीने से अच्छी नींद आती है। दूध के कई सारे और फायदे हैं, जिसकी वजह से इसे अमृत के समान माना गया है। लेकिन दूध के साथ कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए हम यहां पर उन 5 चीजों के बारे में बताएंगे जिसे दूध के साथ बिल्कुल भी ना खाएं।
संतरा, नींबू, अंगूर जैसे खट्टे फलों में एसिड की मात्रा अधिक होती है। दूध के साथ इनका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे गैस, एसिडिटी और अपच हो सकती हैं। दूध पीने के एक घंटे बाद ही खट्टे फलों का सेवन करें। या इन फलों के खाने के तुरंत बाद दूध ना पीएं।
दूध और मछली का एक साथ सेवन आयुर्वेद में वर्जित माना गया है। यह संयोजन त्वचा संबंधी समस्याएं, जैसे एलर्जी या सफेद दाग (विटिलिगो) को बढ़ावा दे सकता है।
दूध के साथ वैसे तो हम नमकीन चीजें खा लेते हैं। लेकिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन करने से सोडियम और लैक्टोज का रिएक्शन हो सकता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ता है। साथ ही, यह पाचन तंत्र पर भी खराब असर पड़ता है।
दूध और दही दोनों ही डेयरी उत्पाद हैं, लेकिन उनकी तासीर अलग-अलग होती है। इनका एक साथ सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे गैस, एसिडिटी और अपच हो सकती हैं। दूध और दही मिलाकर भी कुछ चीजें हम खाते हैं।
तले-भुने और मसालेदार डिश का सेवन भी दूध के साथ करने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स और इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। खट्टा-मीठा डकार आपको परेशान कर सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.