Immunity Boosting Habits: ठंड में बार-बार बीमार पड़ते हैं? वजह नहीं, आदतें बदलें और देखें कमाल

Published : Dec 16, 2025, 01:39 PM IST
winter immunity boost

सार

Winter Wellness Routine:  सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर न हो, इसके लिए सुबह की ये 5 आदतें जरूर अपनाएं। गुनगुना पानी, धूप, योग, हेल्दी नाश्ता और पॉजिटिव सोच से शरीर अंदर से मजबूत बनता है और सर्दी-जुकाम या वायरल से बचाव होता है।

Winter Immunity Care: सर्दियों में ठंडी हवा, कम धूप और बदलता तापमान हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि दिन की शुरुआत कुछ ऐसी आदतों से की जाए, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाएं। सही मॉर्निंग रूटीन न सिर्फ बीमारियों से बचाता है, बल्कि पूरे दिन एनर्जी और एक्टिवनेस भी बनाए रखता है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में भी सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल बीमारी से दूरी बनी रहे, तो सुबह की ये 5 आदतें जरूर अपनाएं।

1. गुनगुना पानी या हर्बल ड्रिंक से दिन की शुरुआत

सुबह उठते ही ठंडा पानी पीने की बजाय गुनगुना पानी पिएं। इसमें चाहें तो नींबू, शहद या अदरक मिला सकते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है, पाचन सुधरता है और इम्यून सिस्टम को एक्टिव करता है। सर्दियों में यह आदत शरीर को अंदर से गर्माहट भी देती है।

इसे भी पढ़ें- Steel Vs Plastic Tea Strainer: प्लास्टिक या स्टील चाय छानने के लिए कौन सी छन्नी है बेस्ट?

2. सुबह की हल्की धूप और ताजी हवा

सर्दियों में धूप बहुत अनमोल होती है। सुबह की धूप में 15-20 मिनट बैठने से शरीर को विटामिन D मिलता है, जो इम्यूनिटी के लिए बहुत जरूरी है। ताजी हवा में गहरी सांस लेना फेफड़ों को मजबूत बनाता है और शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है।

3. हल्की एक्सरसाइज या योग करें

ठंड में सुस्ती आना आम है, लेकिन सुबह हल्की स्ट्रेचिंग, योग या वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और अनुलोम-विलोम जैसी योग या एक्सरसाइज इम्यूनिटी को मजबूत करती हैं और शरीर को पूरे दिन एक्टिव बनाए रखती हैं।

4. इम्यूनिटी बूस्टिंग नाश्ता करें

सुबह का नाश्ता कभी न छोड़ें। सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स, आंवला, मौसमी फल, ओट्स या दलिया जैसे पौष्टिक आहार लें। ये शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कमजोरी महसूस नहीं होती।

5. दिन की शुरुआत पॉजिटिव सोच के साथ करें

मेंटल हेल्थ का सीधा असर इम्यूनिटी पर पड़ता है। सुबह कुछ मिनट ध्यान या मेडिटेशन करें। इससे स्ट्रेस कम होता है और शरीर के डिफेंस सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Face Steaming Mistakes: DIY फेस स्टीमिंग का ट्रेंड पड़ सकता है भारी, अगर आप भी कर रहे हैं ये भूल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Constipation Relief Tips: सुबह 1 चम्मच खाएं यह सफेद चीज, बिना जोर लगाए मिनटों में होगा पेट साफ!
पति के खर्राटों ने पहुंचाया कोर्ट! पत्नी ने मांगा तलाक, 10 साल में तीन गुना बढ़ी यह समस्या