
बड़े बुजुर्गों ने कहा है कि सुबह जल्दी उठने और अच्छे काम करने से दिनभर एनेर्जेटिक महसूस होता है। इसके उल्टे अगर सुबह के समय कुछ गलत आदतें अपनायी जाए, तो दिनभर परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। सुबह के लिए सेहत का समय बहुत मायने रखता है। अगर आप खाली पेट बैड हेबिट्स अपनाएंगे, तो एक नहीं बल्कि कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आइए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में।
अगर आप रोजाना सुबह उठते ही काफी, चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बुरी तरीके से प्रभावित होता है। सुबह उठते ही खाली पेट चाय पी लेने से अपच या गैस की समस्या होती है और साथ ही कुछ खाने का मन भी नहीं करता। आपको इस आदत को छोड़ना चाहिए।
सुबह उठते ही अगर आप अचानक से बिना कुछ खाए पिए एक्सरसाइज करने लगते हैं, तो इससे ना सिर्फ चक्कर आने की संभावना रहती है बल्कि कमजोरी भी महसूस होती है। अगर आपकी उम्र अधिक है, तो आपको लो ब्लड शुगर की समस्या भी हो सकती है, जिससे कि पूरा शरीर कमजोरी महसूस करता है।
कुछ लोगों को सुबह उठते ही शरीर में दर्द की समस्या होती है इसलिए वह बिना कुछ सोचे समझे पेन किलर्स या स्ट्रांग दवाई खा लेते हैं। खाली पेट कभी भी दवाई नहीं खानी चाहिए, इससे आपको जलन या गैस्टिक की प्रॉब्लम हो सकती है।
और पढ़ें: Digital Detox: नींद की कमी से लेकर डिप्रेशन तक होगा दूर, 4 स्टेप में करें खुद को डिजिटल डिटॉक्स
अगर सुबह उठकर आपको भूख लगी है और आप तुरंत मीठी चीज खाते हैं, तो इससे आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। यह डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बेहद खतरनाक है। कभी भी खाली पेट मीठी चीज का सेवन करने से बचें।
गर्मियों के समय में अक्सर लोग ठंडा पानी पीते हैं। अगर आप सुबह उठकर बर्फ वाला पानी पिएंगे, तो उससे न सिर्फ पाचन क्रिया पर असर होगा बल्कि पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।
आपको सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीके मेवे या हल्के मीठे फलों का सेवन करना चाहिए, जिससे कि पाचन क्रिया भी ठीक रहती है और शरीर को कमजोरी या चक्कर महसूस नहीं होता। कुछ अच्छी बातें आपको दिन भर एनर्जेटिक फील करा सकती हैं।
और पढ़ें: नारियल तेल से बेबी मालिश करें या नहीं? सर्दियों में डॉक्टर की जरूरी सलाह