
Weight Loss journey: करीब 2 साल में 50 किलो वेट लॉस करने वाली मुस्कान मानती हैं कि वेट लॉस जर्नी तभी आसान होती है, जब आप इसे ठान लें। मुस्कान ने वेट लॉस के लिए ना सिर्फ सुबह 7 से 8 बजे डाइट प्लान की बल्कि लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज भी शामिल की। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं। अपनी डाइट में बदलाव करें और थोड़ी एक्सरसाइज करें। जानते हैं मुस्कान ने 50 किलो वेट लॉस के लिए क्या डाइट अपनाई और लाइफस्टाइल में कौन से बदलाव किए।
सुबह 7 बजे से 8 बजे तक: गरम नींबू पानी या जीरा पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है वहीं 1 उबला अंडा और 5 भीगे हुए बादाम प्रोटीन और हेल्दी फैट के लिए जरूरी हैं।
नाश्ता सुबह 9 बजे से 10 बजे तक: ओट्स चिल्ला या वेजिटेबल उपमा का सेवन हाई फाइबर देता है जिससे आपको भरा हुआ महसूस होता है। साथ में ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी लेने से ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है।
दोपहर 12 बजे: 1 फल सेब या अमरूद का सेवन महिला ने किया। फलों में प्राकृतिक चीनी के साथ फाइबर होता है। साथ में मुट्ठी भर मखाना कम कैलोरी होता है।
दोपहर का भोजन: 1 कप क्विनोआ या ब्राउन राइस, प्रोटीन के लिए ग्रिल्ड पनीर,चिकन या दाल। साथ में ढेर सारा सलाद जैसे कि खीरा, गाजर, टमाटर आदि का सेवन।
शाम का नाश्ता: प्रोटीन शेक या भुने हुए चने या अंकुरित अनाज का सेवन। साथ में हर्बल चाय।
रात का खाना शाम 7 बजे तक: भुनी हुई सब्जियों के साथ ग्रिल्ड मछली या पनीर या सब्जी सूप। महिला ने रात में कार्ब्स नहीं लिया।
महिला ने वेट लॉस के लिए जिम ज्वाइन किया और साथ ही वॉक किया। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कॉर्डियो आदि की मदद से महिला को वेट लॉस करने में मदद मिली। अगर सही डाइट के साथ रोजाना वॉक या जॉगिंग की जाए, तो भी वेट लॉस में मदद मिलती है।
और पढ़ें: बिना भूखे रहे भी हो सकता है वजन कम, 40 kg वेट लॉस करने वाली महिला ने बताया 1 दिन का डाइट प्लान
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.