Winter में ठंडे पानी से नहाने के 7 फायदे जान, हॉट वॉटर से हो जाएंगे दूर

Published : Dec 20, 2023, 09:32 AM IST
cold showers bath benefits

सार

सर्दी का मौसम आते ही लोग जिस चीज से दूर भागते हैं वो है पानी। नहाने से लेकर पीने तक की फ्रीक्वेंसी में कमी आ जाती है। लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन हम यहां ठंडे पानी से नहाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

हेल्थ डेस्क. ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए...वाला गाना सर्दी में शायद ही कोई गुनगुनाता हो। गर्म पानी से नहाना लोग पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सर्दी के मौसम में ठंडे पानी के नहाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। यह आपके इम्युन सिस्टम को मजबूत करता है। कुछ स्टडी के मुताबिक ठंड के संपर्क में आने से शारीरिक प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं जैसे मेटाबॉलिज्म में बढ़ोतरी, एड्रेनालाइन जैसे हार्माोन का स्राव और इम्युन सिस्टम में संशोधन। ठंडे पानी के नहाने के कई सारे फायदे हैं..कुछ हम यहां आपको बताने जा रहे हैं।

इम्यून सिस्टम बूस्टर

यह देखा गया है कि ठंडी फुहारें व्हाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को बढ़ाती है। जो इम्युन सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है। आप खुद को ठंडे पानी में डुबाकर अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉग करने के लिए एक तरह से एक्सरसाइज करते हैं। इससे बीमारियों से लड़ने में इसकी प्रभावशीलता बढ़ जाती है।

सर्कुलेशन बढ़ाता है

ठंडे पानी के संपर्क में आने पर रक्त धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। यह बढ़ा हुआ परिसंचरण महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को अंगों और मांसपेशियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाकर समग्र स्वास्थ्य और शक्ति को बढ़ावा देता है।

सतर्कता में सुधार

ठंडे पानी से नहाने पर ऑक्सीजन के स्तर और हार्ट बिट्स में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे ऊर्जा और सतर्कता में नेचुरली बढ़ोतरी होती है।

वजन कम होता है

ठंडी फुहारें ब्राउन फैट को एक्टिव करती है, जो गर्मी पैदा करने के लिए कैलोरी का उपयोग करती है। इससे आपको समय के साथ वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

व्यायाम के बाद रिकवरी और मूड में सुधार

शारीरिक गतिविधि के बाद ठंडा स्नान सूजन को कम करने और मांसपेशियों के उपचार में तेजी लाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा एंडोर्फिन, या "फील-गुड" हार्मोन, ठंडी फुहारों से उत्तेजित होते हैं। यह प्राकृतिक मूड बूस्टर और तनाव से निपटने में मदद करती है।

नींद की क्वालिटी को बढ़ाता है

ठंडे पानी से नहाना आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करके आपको बेहतर नींद लाने में मदद कर सकता है। सोने से पहले ठंडे पानी से स्नान करना शरीर को आराम करने का समय बताता है, जिसके परिणामस्वरूप रात को अधिक आरामदायक नींद आती है।

त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करता है

ठंडा पानी प्राकृतिक तेल को बरकरार रखते हुए त्वचा और स्कैल्प को कसता है। जिसकी वजह से हेल्दी, अधिक साइनिंग स्किन और हेयर मिलते हैं।

और पढ़ें:

WHO ने ओमिक्रॉन सब वेरिएंट JN.1 को बताया "वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट", नहीं है ज्यादा खतरा

क्या साल 2024 में फिर कोरोना मचाएंगी तबाही? JN.1 वैरिएंट का पहला केस आया सामने, जानें कितना है खतरनाक

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका