Weight Loss Diet: 92 किलो से 60 किलो तक का सफर, महिला ने ऐसे बदली अपनी डाइट

Published : Jan 29, 2026, 07:44 PM ISTUpdated : Jan 30, 2026, 09:51 AM IST

7 Days Weight Loss Diet: प्रेग्नेंसी के बाद महिला ने डाइट में बदलाव कर 32 किलो वजन कम किया। अंडा, पनीर, रागी चीला, दाल, फल और सब्जियों से तैयार 7 दिन के डाइट प्लान ने वेट लॉस में मदद की। जानिए पूरा डाइट प्लान।

PREV
18

वेट लॉस के लिए महिला ने बदल दी डाइट

प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में विभिन्न प्रकार के बदलाव होते हैं। महिलाओं में जो एक खास बदलाव देखने को मिलता है, वह है वजन का बढ़ जाना। इंस्टाग्राम में दीप्ति नाम की एक महिला ने फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि सप्ताह की डाइट चेंज करके करीब ₹32 किलो वजन कम किया। दीप्ति का वजन पहले 92 किलो था और फिर 32 किलो वेट लॉस करने के बाद 60 किलो हो गया। उन्होंने 7 दिनों में विभिन्न प्रकार का भोजन किया, जिससे कि उन्हें वजन घटाने में मदद मिली। जानिए महिला ने 7 दिनों में क्या डाइट प्लान अपनाया?

28

Day 1

महिला ने डाइट प्लान में विभिन्न प्रकार का भोजन शामिल किया। पहले दिन में प्रोटीन युक्त भोजन में अंडा, पनीर और अनाज का चिला शामिल किया। साथ में सीजनल फ्रूट्स जैसे कि अनानास, अंगूर, केला,सेब आदि का सेवन किया। लंच में उबली सब्जियों के साथ ही स्क्रम्बल्ड ए़ग खाए।

38

Day 2

डाइट के दूसरे दिन महिला ने खाने में कुछ परिवर्तन किया और रागी चीला के साथ दही और राजमा का सेवन किया। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए सलाद जैसे कि काकड़ी, टमाटर खाया। साथ में प्रोटीन युक्त दाल और इडली का सेवन किया। कार्ब के लिए थोड़े चावल भी ऐड किए।

48

Day 3

सप्ताह के तीसरे दिन महिला ने दिन की शुरुआत व्हाइट एग और बेसन के चीला से की। राइस व्हाइट एग, खीरा और प्याज डिनर में खाया। वहीं शाम के भोजन में प्रोटीन युक्त पनीर को रंग बिरंगी सब्जियों के साथ खाया। ये सभी भोजन जहां पेट भरने का काम करते हैं, वहीं शरीर को प्रोटीन के साथ विभिन्न न्यूट्रिएंट्स भी देते हैं। 

58

Day 4

चौथे दिन महिला ने कुछ परिवर्तन किया। सुबह चीज युक्त सैंडविच खाएं। लंच में पालक पनीर, दही और मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटियां खाईं। साथ में सलाद भी शामिल किया। वहीं फ्रूट्स के साथ दलिया और पनीर डिनर में खाया।

68

Day 5

पांचवें दिन महिला ने फलों का अलग चुनाव किया और अंगूर के साथ अनार को भी शामिल किया। साथ में वेज दलिया,अनाज से बना हुआ चील और सोया पनीर को खाया। 

78

Day 6

छठवें दिन महिला ने एवोकाडो को मैश करके टोस्ट में लगाया और नाश्ते के साथ व्हाइट एग खाया। सीजनल फलों के साथ डिफरेंट कलर के फल खाने में शामिल किया। खाने में प्रोटीन के लिए मल्टीग्रेन आटे की रोटी और दही शामिल किया। 

88

Day 7

खाने को टेस्टी बनाने के लिए महिला ने मैक्रोनी के साथ व्हाइट एप खाया। साथ ही डिफरेंट ग्रिल की हुई सब्जियां, दही के साथ खाई। रात में डिनर में दाल रोटी को शामिल किया। अगर आप भी बिना एक्सरसाइज के वेट लॉस करना चाहती हैं, तो महिला के डाइट प्लान को फॉलो कर सकती हैं। डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

और पढ़ें: Lack of Nutrients In Body: शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी के संकेत, डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताए लक्षण

6 Months Baby Food: 6 महीने के बच्चे के लिए कौन-से फूड्स हैं सेफ? डॉक्टर ने दी पूरी लिस्ट

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories