
Health risks of Raw food: हम जो भी खाते हैं उसका कनेक्शन सीधे हमारे हेल्थ से जुड़ा होता है। कुछ फूड ऐसे हैं जिससे पकाकर खाने से उसका न्यूट्रिशन वैल्यू सुरक्षित रहते हैं और वे हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन कुछ चीजें अगर हम कच्ची खा ली तो यह गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स बन सकती है। यहां पर हम आपको 8 ऐसे फूड के बारे में बताएंगे जिसे कभी भी बिना पकाएं नहीं खाना चाहिए।
अक्सर लोग शिमला मिर्च को सलाद में कच्चा ही खाते हैं। जो कि गलत है। शिमला मिर्च को अगर हल्का पकाया ना जाए तो पाचन समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सते हैं। इसमें परजीवी (Parasites) जैसे टैपवर्म हो सकते हैं। इसलिए शिमला मिर्च को पकाकर खाना बेहतर होता है।
वैसे तो आलू को शायद ही कोई कच्चा खाता हो। लेकिन अगर आप भी रॉ वेजिटेबल खाने में यकीन करते हैं और आलू को इसमें शामिल करते हैं तो तुरंत इसे छोड़ दें। इसमें सोलानिन (Solanine) नामक विषैला यौगिक पाया जाता है, जो अधिक मात्रा में सेवन करने पर मतली, सिरदर्द और पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है। खासतौर पर हरे या अंकुरित आलू में यह तत्व ज्यादा होता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
फूलगोभी को कच्चा खाने से कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं, गैस और सूजन हो सकती है। इसमें मौजूद फाइबर और कुछ प्राकृतिक यौगिक कच्चे रूप में पचाने में मुश्किल हो सकते हैं। इसलिए इसे अच्छी तरह पकाकर खाना फायदेमंद होता है। आप इसे स्टीम करके भी खा सकते हैं।
पहलवान हो या फिर जिम जाने वाले लोग अंडा को कच्चा ही खाना पसंद करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। कच्चे अंडों में साल्मोनेला (Salmonella) बैक्टीरिया हो सकता है, जो फूड पॉइज़निंग, तेज बुखार और गंभीर पेट संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए अंडों को अच्छी तरह पकाकर खाना जरूरी है, जिससे बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं और संक्रमण का खतरा कम हो।
कच्चे दूध में ई.कोली (E. coli) और लिस्टेरिया (Listeria) जैसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो खतरनाक फूडबॉर्न बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। इसलिए दूध को हमेशा उबालकर या पाश्चुरीकृत (Pasteurized) रूप में ही पीना चाहिए।
कच्चा चुकंदर खाने से कुछ लोगों को पाचन समस्याएं और पेट दर्द हो सकता है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट के लिए भारी हो सकता है। इसे हल्का उबालकर या पकाकर खाने से पाचन बेहतर रहता है। आप चुकंदर का जूस निकालकर भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:पत्नी+बजट दोनों होंगे खुश ! Honeymoon पर इन 5 जगहों पर जाएं घूमने
पालक को अक्सर लोग सलाद में ले लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। कच्चे पालक में ऑक्सालेट (Oxalates) होते हैं, जो कैल्शियम अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं और अधिक मात्रा में सेवन करने पर किडनी स्टोन जैसी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। पकाने से इसमें मौजूद ऑक्सालेट की मात्रा कम हो जाती है, जिससे यह अधिक सुरक्षित और पौष्टिक बन जाता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.