गर्मी में 7 फूड्स से बना लेनी चाहिए दूरी,नहीं तो लगाने पड़ सकते हैं हॉस्पिटल के चक्कर

Published : May 05, 2023, 12:29 PM IST

हेल्थ डेस्क. गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड और पेट को कूल रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कुछ फूड्स से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये इस मौसम में शरीर के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं।आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जिससे समर में परहेज करना चाहिए।

PREV
18

गर्मी में कुछ फूड्स डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं। जिसकी वजह से आप बीमार हो सकते हैं। कई बार अस्पताल जाने की वजह भी बन सकते हैं। इस मौसम में हेल्दी और हाइड्रेटेड रहने के लिए किचन में बदलाव करते हुए ऐसे फूड्स को डाइट से बाहर कर दें तो बेहतर है।

28

नमक से दूरी

हेल्थ लाइन के मुताबिक गर्मी में नमक का सेवन कम कर दें। नमक हमारे भोजन को टेस्टी बनाता है। लेकिन नमक की अधिकता शरीर में हाई ब्लड प्रेशर ,सूजन और दिल से जुड़ी बीमारी की वजह बन सकते हैं।शरीर में बहुत ज्यादा नमक का प्रवेश किडनी पर असर डाल सकते हैं और डिहाइड्रेशन के शिकार बना सकते हैं। यह शरीर के कोशिकाओं से पानी खींच लेता है। इसलिए गर्मी में बहुत ही कम नमक खाने की सलाह देते हैं।

38

चाय और कॉफी को बोले टाटा-बाय बाय

चाय और कॉफी के शौकीन गर्मी के मौसम में भी इससे परहेज नहीं करते हैं। बात एक दो कप की हो तो चलेगा, लेकिन कुछ लोग दिन में कई बार इसका सेवन करते हैं। चाय और कॉफी की तासीर गर्म होती है और यह शरीर की गर्मी को बढ़ा देती है। जिससे पाचन तंत्र डिस्टर्ब हो जाता है। गैस और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। इसलिए गर्मी के मौसम में चाय और कॉफी से ज्यादा नींबू पानी, छाछ और आम पन्ना का सेवन करना चाहिए। मौसमी फलों का जूस भी ले सकते हैं।

48

अचार से बनाए दूरी

अचार से भी गर्मी में तौबा कर लेना चाहिए। इसके नियमित सेवन से शरीर में वाटर रजिस्टेंस और सूजन हो सकती है। इतना ही नहीं अपच के भी शिकार हो सकते हैं। अल्सर को यह ट्रिगर कर सकता है।

58

मसालेदार भोजन को NO

गर्मी के मौसम में मसालेदार भोजन से बचने के लिए कहा जाता है। मसालेदार भोजन में ज्यादातर कैप्साइसिन होता है जो शरीर में पित्त दोष को बढ़ाता है। जिसकी वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। काफी पसीना निकलता है और स्कीन पर दाने निकलने लगते हैं।

68

जंक फूड और तला हुआ भोजन

जंक फूड और तला हुआ भोजन हेल्थ के लिए कभी भी अच्छा नहीं माना गया है। लेकिन सर्दी में आप इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन गर्मी में ये आपको बीमार कर सकता है। समोसा, बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज जैसे खाद्य पदार्थ आपको डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इन्हें पचाना काफी मुश्किल भरा होता है।

78

ग्रिल्ड मीट

गर्मी के मौसम में ग्रिल्ड मीट भी नहीं खाना चाहिए। बाहर का तापमान काफी हाई होता है। ग्रिल्ड मीट खाने से शरीर का तापमान और बढ़ जाता है। जिसकी वजह से आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं।

88

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट भी गर्मी के मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट खाने से मना करते हैं। इसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने से दस्त, चिड़चिड़ापन, धड़कन में बढ़ोतरी हो सकती है। डिहाइड्रेशन के भी शिकार हो सकते हैं।

और पढ़ें:

नीम-हकीम खतरे में जान!डायबिटीज के देसी इलाज के लिए महिला ने खाई कच्चा मछली, किडनी हो गई फेल

बेरहम बाप ने 9 साल की बेटी पर फेंका गर्म दूध,मारकर तोड़ दी खोपड़ी की हड्डी

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories