डाइट ने ही बदल डाला इस महिला का फिगर, हेल्दी फूड से 45 दिनों में किया 7 किलो वेट लॉस

Published : Aug 23, 2025, 04:11 PM IST
7 kg weight loss journey

सार

Weight Loss Tips: काजल की वेट लॉस जर्नी – बिना ज्यादा मेहनत के डाइट चेंज और स्मार्ट फूड चॉइसेज़ से वजन कम करने का तरीका जानें। कम कैलोरी डाइट, छोटी प्लेट, लो फैट फूड, ग्रीन टी और हाई फाइबर सलाद से कैसे तेजी से वजन घटाया जा सकता है।

Weight Loss Journey: काजल नाम की महिला का तेजी से वजन बढ़ना शुरू हो गया। इस कारण से काजल को कई समस्याएं शुरू हो गईं। काजल ने वजन कम करने की ठानी लेकिन बिना ज्यादा मेहनत के। महिला ने वेट लॉस के लिए खूब पसीना बहाने के बजाय अपनी डाइट में परिवर्तन किया। साथ ही कैलोरी बर्न करने के नए तरीके भी अपनाएं। जानिए काजल ने वेट लॉस के लिए क्या काम किया।  

वेट लॉस के लिए लो कैलोरी हाई फाइबर सलाद

महिला ने वेट लॉस के लिए खूब पसीना बहाने के बजाय अपनी डाइट में परिवर्तन किया। काजल लंच या फिर डिनर में लो कैलीरी और हाई फाइबर फूड जरूर इस्तेमाल करती थीं। हाई फाइबर फूड मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है और कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। 

और पढ़ें: Weight Loss Chutney: स्वाद के साथ वेट लॉस में करेंगी मदद, डाइट में शामिल करें 4 चटनी

कम कैलोरी और वेट लॉस के लिए अपनाएं ये विकल्प

  1. काजल ने कम कैलोरी डाइट के लिए वसा वाले डेयरी उत्पादों की जगह कम वसा वाले या बिना चीनी वाले वनस्पति-आधारित विकल्प चुनें। जैसे कि मेयो की जगह मस्टर्ड या हम्मस का इस्तेमाल करने से 100-150 कैलोरी कम हो जाता है। 
  2. छोटी प्लेट का इस्तेमाल करने से फूड की मात्रा कम हो जाती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। आप छोटी प्लेट का इस्तेमाल करके प्रति भोजन 100-200 कैलोरी घटा सकते हैं।
  3. 3.मीठे पेय पदार्थों जैसे कि जूस, सोडा, या मीठी चाय, कॉफी की जगह पानी, नींबू पानी, या ब्लैक कॉफी,ग्रीन टी का इस्तेमाल किया जा सकता है।इससे 150-250 कैलोरी की कम खपत होती है। 
  4. 4. खाते समय धीरे-धीरे खाने से दिमाग को पेट भरा हुआ महसूस करने का समय मिलता है। धीरे-धीरे खाने से लगभग 150 कैलोरी कम हो जाता है।
  5. 5. काजल मानती है कि वेट लॉस करना है तो रिफाइंड कार्ब्स जैसे कि सफेद चावल, ब्रेड या पास्ता की मात्रा आधी कर देनी चाहिए।
  6. खाना बनाने में कम तेल का इस्तेमाल प्रति व्यंजन 100-150 कैलोरी कम हो जाता है। 
  7. वेट लॉस करने के लिए मिठाई की जगह खाने में फल इस्तेमाल करने चाहिए। इससे शरीर में कम कैलोरी पहुंचेगी और मीठे की क्रेविंग भी खत्म हो जाएगी। 

काजल ने वेट लॉस के लिए डाइट पर ज्यादा ध्यान दिया वहीं कुछ फिजिकल एक्सरसाइज भी की जिससे कि उनका वेट मेंटेन रहे। आप भी काजल की जर्नी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

और पढ़ें: तीज व्रत में न लगेगी भूख न ही कमजोरी, एनर्जेटिक फील करने के लिए अपनाएं 5 सिंपल टिप्स

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

यूट्यूब देखकर डिलीवरी कराने पर महिला की मौत, जानिए हेल्थ से जुड़े कौन-से 4 काम बिना एक्सपर्ट रिस्की
हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी