Weight Loss Chutney: स्वाद के साथ वेट लॉस में करेंगी मदद, डाइट में शामिल करें 4 चटनी

Published : Aug 22, 2025, 10:07 PM IST
low calorie chutney for weight loss

सार

Low calorie chutney: वजन कम करने के लिए हमेशा उबला हुआ खाना जरूरी नहीं। जानें हेल्दी वेट लॉस चटनियां जैसे धनिया पुदीना चटनी, टोमेटो गार्लिक चटनी, कोकोनट करी चटनी और सेब-दालचीनी चटनी, जो स्वाद के साथ मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाएंगी।

Weight Loss Chutney: अगर स्थाई रूप से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको आहार पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपने आहार में ऐसे फूड्स शामिल करें, जिनमें कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता हो। वेट लॉस के दौरान जरूरी नहीं है कि उबला हुआ खाना खाया जाए। कुछ ऐसी भी रेसिपीज हैं, जिनकी मदद से आपको खाने में स्वाद भी मिलेगा और वजन भी कम होगा। आइए जानते हैं ऐसी ही पांच स्वादिष्ट चटनी के बारे में जिनका सेवन करके आप वजन कम कर सकते हैं।

धनिया पुदीना की चटनी से वेट लॉस 

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो धनिया पुदीना की चटनी खा सकते हैं। यह चटनी फाइबर से भरपूर होती है। साथ ही इसमें कैलोरी भी कम होती है। पुदीना का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे कि वजन कम होता है। पुदीना खाने से शरीर से गंदगी या टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और भूख को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

टोमेटो गार्लिक चटनी से बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म

टमाटर में कम कैलोरी होती है। इसे खाने से पेट की चर्बी धीर-धीरे कम होने लगती है। वहीं साथ में लहसुन खाने से शरीर की सूजन धीरे धीरे कम होती है और मेटाबॉलिज्म भी अच्छा हो जाता है। इस तरह से टोमेटो गार्लिक चटनी वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

और पढ़ें: यूपी में दोस्तों ने की पत्नियों की अदला-बदली, जानें क्या है Wife Swapping

कोकोनट करी चटनी से करें वेट लॉस

नारियल में से एंजाइम पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और पाचन में सुधार करते हैं, इससे कैलोरी बर्न में मदद होती है और वेट लॉस धीरे-धीरे होता है। वहीं करी पत्ता भी फैट को बर्न करने में मदद करता है। आप करी पत्ता, मिर्च, और नारियल को मिलाकर स्वादिष्ट चटनी बना सकते हैं। 

सेब और दालचीनी की चटनी

फाइबर और पानी से भरपूर सेब की चटनी खाने से पेट काफी देर तक भरा रहता है और कम कैलोरी के कारण वजन भी नहीं बढ़ता। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। इसे खाने से भूख भी लंबे समय तक नियंत्रित रहती है।

और पढ़ें: Akshay Kumar Detox Drink: बॉलीवुड के खिलाड़ी का फिटनेस मंत्र, इस खास ड्रिंक से करते हैं दिन की शुरुआत

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

यूट्यूब देखकर डिलीवरी कराने पर महिला की मौत, जानिए हेल्थ से जुड़े कौन-से 4 काम बिना एक्सपर्ट रिस्की
हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी