Brain Boosting Foods: चाचा चौधरी सा चलेगा दिमाग, 40s में खाएं 8 सुपर ब्रेन फूड

Published : Aug 18, 2025, 04:17 PM IST
fiber food

सार

इन 8 हेल्दी फूड्स को रेगुलर डाइट में शामिल करने से आपकी मेमोरी, फोकस और मूड तीनों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। 40 की उम्र के बाद यह दिमाग में इंवेस्टमेंट की तरह काम करेंगे।

बढ़ती उम्र के साथ हमारा दिमाग भी धीरे-धीरे बदलने लगता है। याद रखने में ज्यादा टाइम लगना, चीजों पर फोकस कम हो जाना या जल्दी थकान महसूस होना, ये सभी साइन बताते हैं कि अब हमें ब्रेन हेल्थ का उतना ही ध्यान रखना चाहिए जितना शरीर का रखते हैं। खासकर 40 की उम्र के आसपास, दिमाग की कोशिकाओं (Neurons) पर उम्र का असर शुरू हो जाता है, इसलिए इस समय ब्रेन फ्रेंडली डाइट (Brain Friendly Diet) लेना बेहद जरूरी हो जाता है।इनसे न्यूरॉन्स की सेफ्टी होती है, इन्फ्लेमेशन कम होता है और उम्र बढ़ने के बावजूद याददाश्त तेज बनी रहती है। अगर आप 40+ हैं, तो इन 10 सुपर फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

डाइट में लाएं फैटी फिश

इन मछलियों में DHA और EPA जैसे ओमेगा–3 फैटी एसिड होते हैं जो दिमाग की सेल मेम्ब्रेन को मजबूत बनाते हैं और न्यूरॉन्स के बीच बेहतर कम्यूनिकेशन में मदद करते हैं। हफ्ते में 2 बार ग्रिल्ड या बेक्ड मछली जरूर लें।

और पढ़ें-  सौंफ को चबाकर खाना या Saunf का पानी पीना, वेट लॉस और डिटॉक्स के लिए क्या है बेस्ट तरीका

1 मुट्ठी खाएं रोजाना अखरोट

अखरोट में प्लांट बेस्ड ओमेगा–3, विटामिन E और Polyphenols भरपूर होते हैं, जो ब्रेन को Oxidative Stress से बचाते हैं। आप रोजाना 1 छोटी मुट्ठी अखरोट स्नैक के तौर पर लें।

स्मूथी में डालें ब्रैन बैरीज

इनमें मौजूद Anthocyanins दिमाग की कोशिकाओं के बीच बेहतर सिग्नल को प्रमोट करते हैं और याददाश्त तेज करते हैं। सुबह के स्मूथी या दही में एक कटोरी मिलाकर खाएं।

डाइट में लाएं डार्क लीफ ग्रीन्स

ये Vitamin K, फोलेट और ल्यूटिन का बड़ा सोर्स हैं जो Cognitive Decline को धीमा करते हैं और ब्लड फ्लो बेहतर बनाते हैं। रोज किसी एक सब्जी या सूप में शामिल करें।

और पढ़ें-  बिना मेडिसिन के नॉर्मल रहेगा ब्लड शुगर, चुनें 5 नेचुरल टिप्स

न्यूरोट्रांसमीटर को सपोर्ट करता है अंडा

अंडों में Choline होता है जो याददाश्त और लर्निंग से जुड़ी न्यूरोट्रांसमीटर (Acetylcholine) को सपोर्ट करता है। आप हफ्ते में 3–4 बार उबला हुआ अंडा या ऑमलेट जरूर लें।

अल्जाइमर को दूर भगाएगी हल्दी

हल्दी का Curcumin Compound दिमाग की सूजन को कम करता है और Alzheimer जैसे डिजीज के खतरे को घटाता है। दूध, चाय या करी में रोज आधी चम्मच शामिल करें।

पंपकिन सीड्स और ग्रीन टी

ये छोटे बीज मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और आयरन से भरे होते हैं सभी ब्रेन सिग्नलिंग के लिए जरूरी। भुने हुए बीज रोज़ शाम को स्नैक के रूप में खाएं। वहीं ग्रीन टी में L-theanine होता है जो दिमाग को रिलैक्स रखता है लेकिन फोकस बनाए रखता है। रोज 1–2 कप ग्रीन टी जरूर पिएं।

अवोकाडो और ब्रोकली बेस्ट ऑप्शन

मोनो- अनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर अवोकाडो दिमाग तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंचाने के लिए ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है। Vitamin K और Antioxidant Compounds से भरपूर ब्रोकली दिमाग को Age-Related Oxidative डैमेज से बचाती है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा