
19 kg weight loss journey: 2 बच्चों की मां स्वाती ने मात्र 5 महीने में 19 किलो वेट लॉस किया। अपनी लाइफस्टाइल में सुधार के साथ स्वाती 10 एक्सरसाइज को वेट लॉस के लिए बेहद जरूरी मानती हैं। स्वाती का वजन 82 किलो था जिसे उन्होंने मात्र 5 महीने में 61 किलो कर लिया। आप भी रोजाना हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद से वजन कम कर सकते हैं। जानिए स्वाति ने वेट लॉस के लिए कौन-सी एक्सरसाइज की मदद ली।
वेट लॉस के लिए जंपिंग जैग्स एक्सरसाइज फायदा पहुंचाती है। इसमें पैरों और हाथों को साइड में खोलते-बंद करते हुए कूदते हैं। शरीर का वार्म-अप, वेट लॉस और कार्डियो फिटनेस के लिए ये एक्सरसाइज बेस्ट है।
इस एक्सरसाइज में दोनों घुटनों को ऊपर उठाकर नीचे हाथों से क्लैप करते हैं। अंडर नी क्लैप एब्स और कोर मसल्स को मजबूत करती है और कैलोरी बर्न में मदद करती है।
हाथों को सिर के ऊपर से लाना और फिर घुटने की ऊंचाई तक सिर टच कराना है। ओवरहेड टू हाई नी एक्सरसाइज बैलेंस और कोर स्ट्रेंथ के साथ ही वेट लॉस में मदद करती है।
घुटनों को मोड़कर नीचे बैठना और वापस खड़े होना है। आपको कमर के हिस्से को नीचे करना है। यह जांघों, हिप्स को टोन करता है और स्ट्रेंथ बढ़ाता है।
एक जगह पर खड़े होकर जंप करते हुए एड़ी को पीछे की ओर हिप्स तक लाना है। यह कार्डियो और हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच के लिए अच्छा है। इससे आपका कैलोरी लॉस होगा वेट भी कम होगा।
रस्सी कूदने के दौरान लगातार जंप्स किए जाते हैं जिससे फैट बर्न होता है और स्टैमिना भी बढ़ता है। आप हफ्ते में 2 से 3 बार जंप रोप करेंगी तो वजन कम होना शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें: Janmashtami Bhog Benefits: कृष्ण भगवान के पसंदीदा भोग, शरीर को पहुंचाते हैं अनगिनत फायदे
आप पीठ के बल लेटकर पैरों को क्रॉस पोजीशन में ले जाकर खोले और बंद करें। यह पैरों और कोर को एक्टिव बनाता है। आप हफ्ते में 2 से 3 बार ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।
जैसा कि नाव में बैठकर चलाने के दौरान मूवमेंट होता है, ठीक वैसे ही रो द बोट एक्सरसाइज होती है। यह पीठ के साथ ही पेट और एब्स की मांसपेशियों को टारगेट करती है और एक्स्ट्रा चर्बी घटाती है।
आपको झुककर हाथों से पैरों की उंगलियों को छूना है। हो सकता है कि आपको इसमें दिक्कत लगे। फ्लेक्सिबिलिटी और हैमस्ट्रिंग एक्सरसाइज शरीर को फ्लेस्बिल बनाती है और वजन कम करने में मदद करती है।
सिर के ऊपर से हाथ लाकर घुटने की ओर टच करना। इस एक्सरसाइज में पूरे बॉडी में मूवमेंट होता है। आपको सभी 10 एक्सरसाइज 50 टाइम्स करनी है। हफ्ते में आप 2 से 3 दिन सेम और फिर डिफरेंट एक्सरसाइज कर सकते हैं।
और पढ़ें: सौंफ को चबाकर खाना या Saunf का पानी पीना, वेट लॉस और डिटॉक्स के लिए क्या है बेस्ट तरीका
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.