Janmashtami Bhog Health Benefits: कृष्ण जन्माष्टमी के 56 भोग सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। जानें मक्खन-मिश्री, मखाना-गरी पाग, पंचामृत और फलों के सेवन से मिलने वाले अद्भुत हेल्थ बेनिफिट्स।

Janmashtami Bhog ke fayde: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। हर घर में कृष्ण भगवान के लिए स्वादिष्ट भोग भी तैयार किए जाते हैं। जन्माष्टमी की पूजा का सबसे खास हिस्सा 56 भोग है। 56 भोग में विभिन्न प्रकार के सात्विक व्यंजन शामिल होते हैं। इसमें नमकीन, फल, अनाज, दूध से बनी मिठाइयां, मखाना, मक्खन-मिश्री, पंचामृत आदि शामिल होते हैं। आज हम आपको कृष्ण जन्माष्टमी भोग से शरीर को पहुंचने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। जानिए कृष्ण जन्माष्टमी भोग खाने से शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मक्खन-मिश्री खाने के फायदे

भगवान श्री कृष्ण को मक्खन-मिश्री का भोग लगाने की परंपरा है। यह कांबिनेशन कृष्ण भगवान का सबसे अधिक पसंदीदा भोग माना जाता है। क्या आप जानते हैं की मक्खन-मिश्री खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और पाचन सुधरता है।

मक्खन-मिश्री का सेवन इम्युनिटी बढ़ाता है। मक्खन में मौजूद विटामिन A, D और K शरीर की शरीर की थकावट दूर करते हैं। मिश्री में मौजूद मिनरल्स इसे सपोर्ट करने का काम करते हैं। मक्खन पेट में लुब्रिकेंट की तरह काम करता है और मिश्री पाचन को आरामदायक बना देती है। भोजन करने के बाद अगर मक्खन मिश्री खाई जाए, तो इससे पेट को बहुत राहत मिलती है।

और पढ़ें: 200 साल पुरानी दुकान की लस्सी से लेकर कचौड़ियों तक, इस जन्माष्टमी मथुरा-वृंदावन में जरूर चखें 4 स्ट्रीट फूड्स

मखाना-गरी पाग के हेल्थ बेनिफिट्स

मखाना में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है। ये कम कैलोरी वाला फूड ब्लड प्रेशर कंट्रोल रख हार्ट हेल्थ को दुरुस्त करता है। मखाना में कम फाइबर के कारण इसे खाने से वेट भी नहीं बढ़ता। जिन लोगों को गैस या अपच जैसी समस्या होती है, वो मखाना का सेवन कर सकते हैं। वहीं गरी का सेवन करने से शरीर में तुरंत ऊर्जा का संचार होता है। 

जन्माष्टमी में पंचामृत का सेवन करने के फायदे 

पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद और चीनी मिलाई जाती है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने से लेकर मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम पंचामृत करता है। पंचामृत में मौजूद दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। चूंकि पंचामृत में शहद भी होता है, जो बालों और त्वचा के लिए लाभदायक होता है। 

फलों के सेवन से लाभ 

कृष्ण जन्माष्टमी में विभिन्न प्रकार के फलों का भोग भी लगाया जाता है। फलों में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और फाइबर होते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट हेल्थ, पाचन तंत्र सही रहता है।साथ ही कैंसर जैसी बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है। 

और पढ़ें: Janmashtami Bhog: जन्माष्टमी मखाना-गरी पाग बनाते समय रखें 4 सावधानियां, स्वादिष्ट बनेगा भोग