न्यूट्रिशन की नहीं होगी कमी, हॉस्टल डाइट में शामिल करें ये 8 Super Foods!

Published : Jan 10, 2025, 05:57 PM IST
Nutritious foods for hostel students

सार

हॉस्टल के खाने से सेहत बिगड़ती है, लेकिन कुछ सुपरफूड्स इसे बदल सकते हैं। जानिए कौन से सस्ते और पौष्टिक आहार हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए ज़रूरी हैं।

घर से जब बच्चे पढ़ाई या फिर जॉब के लिए हॉस्टल या फिर पीजी में शिफ्ट होते हैं, बच्चों के हेल्थ, वेट और शरीर पर बहुत असर पड़ता है। हॉस्टल चाहे कितना भी महंगा क्यों न हो बच्चों को खाने में वो पोषण नहीं मिलता है, जो उन्हें घर के खान से मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ सुपर फूड्स के बारे में बताएं, जो बच्चों को हॉस्टल में रहकर जरूर खाना चाहिए। ये ऐसे फूड्स हैं, जो उनके बजट में आ जाएगा और उनके न्यूट्रिशन वेल्यू को बढ़ाएगा।

हॉस्टल में रहकर बच्चें जरूर खाए ये चीजें

उबले अंडे:

हर अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत और लंबे समय तक ऊर्जा देता है। इसलिए बच्चे सुबह के नाश्ते में उबले हुए अंडे जरूर खाएं।

बादाम या अखरोट? सुबह खाली पेट कौन सा ड्राईफ्रूट खाना है बेहतर?

घी:

रोटी,पराठा या खाखरा पर घी लगाकर खाएं। यह शरीर को ऊर्जा और पोषण देता है। शरीर के मजबूती के लिए घी का सेवन आप दाल या चावल के साथ भी खा सकते हैं।

केला:

सुबह के नाश्ते में केला शामिल करें। यह पेट भरने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा देता है। आप घी को दूध के साथ मैश करके भी खा सकते हैं, ये भी बहुत हेल्दी माना जाता है।

पनीर:

पनीर एक बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत है। इसे सीधे खाएं या किसी डिश में शामिल करें। आप चाहें तो इसे घी में फ्राई करके भी खा सकते हैं।

सलाद:

खीरा और टमाटर का सलाद रोज खाएं। यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। सलाद में आप प्याज, मूली, गाजर और बीटरूट को भी शामिल करें।

ओट्स:

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, ओट्स सेहतमंद और पेट भरने वाला नाश्ता है। आप इसमें कुछ सब्जियों को बॉइल करके भी मिला सकते हैं।

नट्स और दूध:

दूध के साथ नट्स खाएं। यह जल्दी ऊर्जा देता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। रोजाना एक मुट्ठी नट्स खाएं, ये आपको हेल्दी रखेगा।

वेटलॉस के लिए छोड़े डिटॉक्स का चक्कर, इस हरी पत्ती का पानी करेगा वजन कम !

मूंगफली और चना:

ये सस्ते और पौष्टिक स्नैक्स हैं। इन्हें खाकर लंबे समय तक भूख नहीं लगती। चना को भिगोकर और मूंगफली को रोस्ट करके खा सकते हैं।

स्मार्ट टिप्स:

इंटरमिटेंट फास्टिंग: खाने के समय को सीमित करके पाचन सुधारें। ये भी आपको हेल्दी रखेगा और वेट लॉस करने में भी मदद करेगा।

भोजन के बाद टहलना: इसे आदत बनाएं, इससे पाचन बेहतर होता है। रोजाना 10-20 मिनट जरूर टहलें।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका