वेटलॉस के लिए छोड़े डिटॉक्स का चक्कर, इस हरी पत्ती का पानी करेगा वजन कम !

Published : Jan 10, 2025, 05:04 PM IST
वेटलॉस के लिए छोड़े डिटॉक्स का चक्कर, इस हरी पत्ती का पानी करेगा वजन कम !

सार

आजकल लगभग हर घर में तुलसी का पौधा होता है। तुलसी के पत्ते हमारे स्वास्थ्य के लिए एक दिव्य औषधि का काम करते हैं। जी हाँ, पत्तों को पानी में भिगोकर पीने से कई बीमारियाँ जल्दी ठीक हो जाती हैं।   

हेल्थ डेस्क। आज के जमाने में वजन बढ़ने की समस्या से लगभग हर इंसान जूझ रहा है। बच्चों से लेकर युवा तक इस बात से परेशान हैं, आखिर वह वेटलॉस कैसे करें। कई बार तो लोग न जानें डाइट में किन-किन चीजों का सेवन करते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो अब इन सब चीजों को छोड़कर तुलसी ट्राई करें। सदियों से हमारे देश में तुलसी की पूजा की जाती है। ये पौधा धार्मिक लिहाज से जितना खास है, उतना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी। तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कर कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं ये वजन घटाने में मददगार है। जानते हैं आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं।

1) तुलसी का पानी स्ट्रेस करेगा दूर

बता दें,तुलसी के पत्तों में अडाप्टोजेन्स की उच्च मात्रा होती है। ये शरीर में स्ट्रेस के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। यह नर्वस सिस्टम और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह इंद्रियों को भी शांत करता है।

ये भी पढ़ें- काली गाजर का हलवा खाया क्या? लाल गाजर से 10 गुना ज्यादा फायदेमंद

2) पाचन होगा ठीक

रोजाना तुलसी का पानी पीने से आंतों की एक्टिविटी में सुाध लेता है। इससे पाचन आसान हो जाता है। यह पानी एसिड रिफ्लक्स को भी संतुलित करता है। साथ ही पीएच स्तर को भी बनाए रखता है। यह पाचन को स्वस्थ रखता है।

3) सांसों की दुर्गंध से निजात

तुलसी के पत्ते सांसों की दुर्गंध को कम करने में भी बहुत मददगार होते हैं। इन पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण सांसों की दुर्गंध को कम करते हैं। सुबह इस पानी को पीने से मुंह फ्रेश रहता है।

ये भी पढ़ें- बादाम या अखरोट? सुबह खाली पेट कौन सा ड्राईफ्रूट खाना है बेहतर?

4) इम्युनिटी पॉवर होगी मजबूत

तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये हमारे शरीर को कई संक्रमणों से बचाते हैं। तुलसी के पत्ते बैक्टीरिया और वायरस से लड़ते हैं। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

5) वजन घटाने में मददगार

तुलसी के पत्ते हमारे पाचन में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इस पानी को रोजाना पीने से आपका मेटाबॉलिज्म नियंत्रण में रहता है। यह आपको स्वस्थ तरीके से वजन कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- सर्दी-खांसी 1 दिन में हो जाएगी गायब, अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा
Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन