
Dipika Kakar Cancer Surgery: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है। जब से फैंस को इसकी खबर मिली है, तब से लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। दीपिका के हसबैंड शोएब इब्राहिम ने जानकारी दी है कि दीपिका की सर्जरी होने वाली है। कैंसर की सर्जरी एक लंबी सर्जरी होती है, जिसमें खर्चा भी अधिक आता है। दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया जा रहा है। आपके भी मन में प्रश्न होगा कि आखिर लिवर कैंसर को ठीक करने के लिए कुल कितना खर्चा आता है? आईए जानते हैं कि कैंसर के ट्रीटमेंट में अगर सर्जरी करनी पड़े तो कुल कितनी लागत लगती है।
लिवर कैंसर या फिर शरीर में अन्य किसी कैंसर की सर्जरी का खर्च कई प्रकार के फैक्टर पर डिपेंड करता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस अस्पताल में या किस सर्जन से कैंसर की सर्जरी करा रहे हैं। भारत में कैंसर की सर्जरी का खर्च 3 लाख से 10 लख रुपए तक आता है। यह खर्च कम या ज्यादा भी हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति लिवर रिसेक्शन (हेपेटेक्टोमी) करा रहा है तो कम लागत आएगी। वहीं लिवर ट्रांसप्लांट में कीमत अधिक बढ़ जाती है।
अगर व्यक्ति सरकारी अस्पताल में लिवर कैंसर की सर्जरी करा रहा है तो उसे कम खर्च करना पड़ेगा। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल में लिवर कैंसर की सर्जरी के दाम कई गुना बढ़ जाते हैं। अगर अनुभव सर्जन सर्जरी कर रहा है तो भी लागत ज्यादा होती है।
लिवर कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान हर किसी को सर्जरी करनी पड़े, यह जरूरी नहीं होता है। डॉक्टर बीमारी को अच्छी तरीके से जांचने के बाद ही विभिन्न प्रकार के ट्रीटमेंट करने की सलाह देते हैं। डॉक्टर लिवर कैंसर में कीमोथेरेपी की राय भी दे सकते हैं। पर सेशन कीमोथेरेपी में 18,000 रुपए तक का खर्चा आता है। अगर डॉक्टर टारगेट ट्रीटमेंट की सलाह देते हैं तो आपको हर महीने 1 से 2 लाख या फिर उससे भी ज्यादा खर्च करने पड़ सकते हैं।
रेडिएशन ट्रीटमेंट भी कैंसर में असरकारी होता है। आपको इसके लिए 75,000 तक खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर थर्मल एब्लेशन किया जाता है तो करीब डेढ़ लाख रुपए तक का खर्चा आता है। कैंसर के ट्रीटमेंट या फिर सर्जरी में कितना खर्चा आएगा, इस बात की सही जानकारी आपको हॉस्पिटल ही दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से परामर्श करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.