लौकी का जूस सेहत के लिए फायदेमंद या जानलेवा? जानिए सच्चाई

Published : Jun 03, 2025, 05:07 PM IST
 Bottle Gourd Juice

सार

Bottle Gourd Juice Side Effects:लौकी का जूस पीने से वैसे तो सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। लेकिन कुछ स्थिति में यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। तो चलिए बताते हैं लौकी जूस पीने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

Bottle Gourd Juice Side Effects: बाबा रामदेव से लेकर कई आयुर्वेदिक डॉक्टर ने लौकी के जूस पीने के हजारों फायदे बताए हैं। खाली पेट लौकी का जूस पीने से वेट लॉस भी होता है। लेकिन अगर लौकी कड़वी हो तो इसका जूस पीना खतरनाक हो सकता है। कई बार तो यह जानलेवा भी साबित होता है। आइए जानते हैं लौकी के जूस के साइड इफेक्ट क्या-क्या हो सकती हैं।

कड़वा जूस हो सकता है जानलेवा

कड़वा लौकी का जूस पीना सेहत के लिए हानिकारक हो कसता है। कड़वे स्वाद वाली लौकी में "बोटल गार्ड टॉक्सिन" (toxic compound called cucurbitacin) होता है, जो पेट में जलन, उल्टी, दस्त और यहां तक कि आंतों में ब्लीडिंग का कारण बन सकता है। कुछ मामलों में, कच्ची लौकी के जूस से शरीर में टॉक्सिक रिएक्शन हो सकता है, जिससे लिवर और किडनी पर प्रभाव पड़ सकता है।

उल्टी और दस्त हो सकता है

कई बार हम कड़वी लौकी लेकर आ जाते हैं और सोचते हैं कि क्या हुआ जूस ही तो पीना है। लेकिन इसका जूस पीने से तेज उल्टी, लूज मोशन और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं तुरंत हो सकती हैं। कई बार तो डॉक्टर के चक्कर भी लगाने पड़ जाते हैं।

दवाओं के साथ हो सकता है रिएक्शन

अगर आप डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या लीवर की दवाएं ले रहे हैं, तो लौकी का जूस उन दवाओं के साथ रिएक्ट कर सकता है और ब्लड शुगर बहुत नीचे गिर सकता है। इसलिए डायबिटीज पेशेंट या ब्लड प्रेशर के मरीज को डॉक्टर की सलाह के बाद ही लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए।

अत्यधिक सेवन से एसिडिटी और अपच

अगर आप रोज अधिक मात्रा में लौकी का जूस पीते हैं, तो यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। यह एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है।

ध्यान देने वाली बातें

जब भी घर पर लौकी लाएं तो चख लें कि वो कड़वी तो नहीं हैं। अगर लौकी कड़वी है तो उसका जूस बिल्कुल भी ना पिएं। हर दिन 150 मि.ली से ज्यादा जूस का सेवन बिल्कुल ना करें।जूस बनाते वक्त काला नमक, पुदीना और नींबू डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। यह पाचन के लिए भी परफेक्ट होगा।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका