
हेल्थ डेस्क. एक हेल्दी बॉडी के लिए हेल्दी डाइट की जरूरत होती है। शरीर को पोषण की जरूरत मां के गर्भ से ही होने लगती है। धीरे-धीरे इसकी मात्रा ज्यादा शरीर को होने लगती है। उम्र के 30वें पड़ाव में खासकर महिलाओं को ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। जिसमें कैल्शियम एक है। कैल्शियम हमारे हड्डियों में जमा होता है और कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। 25-30 साल के बीच में हड्डियों का घनत्व सबसे ज्यादा होता है। लेकिन धीरे-धीरे यह कम होने लगता है। महिलाओं में पुरुषों की तुलना में कम घनत्व की हड्डियां होती है। जिसकी वजह से उम्र के साथ वे कमजोर होने लगती है।
कैल्शियम हड्डियों और दांतों को स्ट्रॉग बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं मांसपेशिया सही तरीके से काम करें इसके लिए शरीर हड्डियों के जरिए कैल्शियम को ब्लड में भेजता है। हड्डी मजबूत रहें इसके लिए सही डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत होती है। आइए जानते हैं 30 के बाद बाद महिलाओं को कैल्शियम के लिए डाइट में क्या-क्या लेना चाहिए।
डेयरी प्रोडक्ट: दूध, दही, पनीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। शरीर में इसकी पूर्ती के लिए हर दिन एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए। अगर दूध से दिक्कत हो तो दही और पनीर को अपने डाइट में शामिल करें।
सब्जियां: ब्रोकली, भिंडी, गोभी, ग्रीन कोलार्ड, पालक ,बोक चॉय में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। डेली डाइट में इससे बने डिश को जरूर खाएं।
मछली: अगर आप नॉनवेज खाती है तो फिश को डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
नट्स: बादाम, चिया सीड्स, तिल के बीज, काजू समेत कई नट्स है जिसमें कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। स्नैक्स के रूप में आप इसका सेवन कर सकती हैं।
इसके अलावा आप सोया मिल्क, बादाम मिल्क, ओट्स मिल्क भी ले सकती है। संतरे का जूस पी सकती हैं। ड्राई अंजीर, दाल, बीन्स का भी सेवन फायदेमंद होगा।
कैल्शियम की कमी के नुकसान
कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या का खतरा सबसे अधिक रहता है,जिसमें हड्डियां बहुत कमजोर हो जाती हैं। इसके टूटने का डर होता है। इस बीमारी के सबसे ज्यादा केस महिलाओं में देखे जाते हैं। महिलाओं को कैल्शियम डिफिशिएंसी का टेस्ट जरूर करना चाहिए।
और पढ़ें:
40 के बाद भी रहेंगी कैटरीना की तरह स्लिम, बस 8 बातों पर करें गौर
Valentine Day 2024 तक होगी पतली कमर! 4 देसी मसालों का करें इस्तेमाल
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.