मुद्गल व्यायाम से वीगन डाइट तक, 58 की उम्र में खुद को ऐसे फिट रखते हैं अक्षय कुमार

Published : Sep 09, 2025, 11:01 AM IST
Akshay Kumar workout and diet tips

सार

Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार 58 की उम्र में भी फिट और एक्टिव रहने के लिए सिंपल वर्कआउट और वीगन डाइट फॉलो करते हैं। जानें खिलाड़ी कुमार की फिटनेस सीक्रेट्स, वर्कआउट रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल टिप्स।

Akshay Kumar Fitness tips: बॉलीवुड में अगर फिटनेस फ्रीक एक्टर की बात की जाती है, तो सबसे पहले अक्षय कुमार का नाम लिया जाता है। अक्षय कुमार 58 की उम्र में भी 30 साल के युवा जैसे फिट हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है अक्षय कुमार की हेल्दी लाइफस्टाइल। खिलाड़ी नंबर वन अपनी लाइफ स्टाइल में ऐसी किसी भी चीजों को कभी शामिल नहीं करते, जो उन्हें नुकसान पहुंचाए। अक्षय कुमार के जन्मदिन पर जानते हैं कि ऐसी कौन से सिंपल वर्कआउट और डाइट टिप्स हैं, जो आपको बढ़ती उम्र में भी फिट रखने में मदद कर सकते हैं।

सिंपल वर्कआउट से खुद को फिट रखते हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को जिम में घंटों बिताने से कहीं ज्यादा नेचर के करीब रहकर वर्कआउट करना अच्छा लगता है। सुबह 4 बजे तक उठने वाले एक्टर को समुद्र के किनारे जॉगिंग करना पसंद है। वहीं एक्टर बता चुके हैं कि उन्हें स्वीमिंग, रॉक क्लाइंबिंग, मार्शल आर्ट्स, योगा आदि से बढ़ती उम्र में बॉडी को फिट रखते हैं। एक्टर बात चुके हैं कि मौसम के हिसाब से उनका वर्कआउट प्लान चेंज हो जाता है। गर्मियों में वर्कआउट के लिए स्वीमिंग, वॉटर गेम इंजॉय करते हैं। वहीं सर्दियों में जिम में 45 मिनट से 1 घंटे तक सिंपल वर्कआउट जैसे कि कार्डियो, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, पुश अप्स, पुल अप्स, स्क्वाट आदि करते हैं।

वीगन डाइट फॉलो करते हैं अक्षय कुमार

आज के समय में जब लोग मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं अक्षय कुमार ऐसी चीजों से कोसों दूर रहते हैं। अक्षय कुमार का मानना है कि आप नेचुरल फूड खाकर भी मजबूत बन सकते हैं। उनके ब्रेकफास्ट में परांठे शामिल होते हैं। वहीं प्रोटीन के लिए वह दालें, सीड्स, फ्रेश वेजिटेबल्स और सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। आपको बताते चले कि अक्षय कुमार शाम को 6:30 के बाद नहीं खाते हैं।

ट्रेडीशनल मुद्गल व्यायाम है फेवरेट

अक्षय कुमार को मुद्गल व्यायाम करना पसंद है। इस व्यायाम में वजन वाली लकड़ी के क्लबों को घुमाया जाता है, जिससे शरीर में लचीलापन, संतुलन, सहनशक्ति बढ़ती है। साथ ही हृदय भी स्वस्थ रहता है। यह एक प्राकृतिक व्यायाम है, जो पहलवानों द्वारा किया जाता है। इसे घर पर भी किया जा सकता है। अक्षय कुमार बता चुके हैं कि उनके पिता यह व्यायाम करते थे, जिसे देखने के बाद उन्होंने भी इसे शुरू किया।

और पढ़ें: ChatGPT से महिला ने किया 14 Kg वेट लॉस, नहीं पड़ी 1 भी दिन जिम जाने की जरूरत

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा