Published : Jul 12, 2023, 03:49 PM ISTUpdated : Jul 12, 2023, 04:00 PM IST
हेल्थ डेस्क. आलिया भट्ट (Alia bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनके वेट लॉस जर्नी की हो रही है जो इस मूवी के गाने 'तुम क्या मिले' (Tum Kya Mile) के लिए हो रही है।
मां बनने के छह हफ्ते बाद ही आलिया भट्ट वेट लॉस जर्नी शुरू कर दी थी, ताकि 'तुम क्या मिले' गाने की शूटिंग कर सकें। अमूमन पोस्ट प्रेग्नेंसी इतनी जल्दी डॉक्टर एक्सरसाइज करने के लिए मना करते हैं सिवा टहलने के। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद महज 4 महीने में वो कैसे पुराने शेप में लौटीं।
25
हेल्दी लाइफस्टाइल को आलिया ने फॉलो किया
बच्चे को जन्म देने के बाद आलिया भट्ट वापस शेप में आने एक हेल्दी लाइफस्टाइल को प्रॉयरिटी दीं। उन्होंने हाल ही में अपने वेट लॉस जर्नी के बारे में खुलकर बात कीं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोर दिया कि न्यूली मॉम के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे अपने शरीर की सुनें और खुद को ठीक होने के लिए पर्याप्त समय दें।
35
वेट लिफ्टिंग, कार्डियो एक्सरसाइज और योग को एक साथ जोड़ा
आलिया भट्ट ने बताया कि वो ट्रेनर और डाइटिशियन की मदद से वेट लॉस कीं। उन्होंने स्टेमिना में सुधार लाने और मसल्स की टोन वापस पाने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज, वेट लिफ्टिंग और योग को एक साथ जोड़ा। अदाकारा ने बताया कि वो पॉजिटिव नजरिया और मजबूत इरादों की वजह से वेट लॉस जर्नी में मदद मिलीं।
45
मेंटल हेल्थ पर भी दिया आलिया ने ध्यान
फिजिकल एक्टिविटी के अलावा आलिया भट्ट ने पोस्ट प्रेग्नेंसी अपने मेटल हेल्थ को भी ठीक करने पर जोर दिया।उन्होंने सेल्फ एक्सेप्टेंस, पेशेंस और खुद के प्रति दयालु होने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सामाजिक दबावों और उनके उम्मीदों के आगे झुकना जरूरी नहीं हैं। मां बनने के बाद बच्चे के साथ-साथ खुद पर फोकस करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।
55
मां बनने के बाद खुद पर फोकस करना जरूरी
आलिया भट्ट मां बनने के बाद जिस तरह खुद पुराने शेप में लौंटी और खुद को मेंटली फिट भी रखा, ये न्यूली मॉम के लिए प्रेरणादायक है। मां बनने के बाद महिलाओं को खुद के लिए भी वक्त निकालना जरूरी होता है। अदाकारा की मां बनने के बाद की कहानी दृढ़ संकल्प और संतुलित दृष्टिकोण के साथ कोई भी अपने फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है और बच्चे के जन्म के बाद अपना आत्मविश्वास वापस पा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.