आप भी एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर ले जाते हैं खाना, हो सकती है ये 7 गंभीर बीमारी, एक तो है पिता बनने से है जुड़ा

Published : Apr 04, 2023, 08:52 AM ISTUpdated : Apr 04, 2023, 08:53 AM IST

हेल्थ डेस्क.एल्युमिनियम फॉयल पेपर (Aluminum Foil Paper) में पैक खाना खाने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नपुसंकता समेत कई तरह की बीमारी के जोखिम को यह बढ़ा देता है। आइए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट(Aluminum Foil Paper Side Effects)।

PREV
18

अमूमन हर घर की मम्मी सुबह-सुबह अपने पति और बच्चों के लंच को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर लंच बॉक्स में रखती हैं। उनका मानना है कि इससे भोजन सुरक्षित और गर्म रहता है। इतना ही नहीं घर में बची हुई रोटी या पराठा भी इसमें लपेट कर रख देती हैं। वो इस बात से अंजान होती हैं कि एल्युमिनियम फॉयल में पैक खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इससे कई तरह की शारीरिक दिक्कत हो सकती है।

28

याददाश्त पर पड़ सकता है असर

एल्युमिनियम फॉयल पेपर में गर्म खाना पैक करने से यह सेहत को नुकसान पहुंचाता है। गर्म खाने में एल्युमिनियम जरूरत से ज्यादा मिल जाता है। इसे खाने से दिमाग की कोशिकाओं का विकास रुक जाता है। जिसकी वजह से भूलने की बीमारी हो सकती है। अल्जाइमर (Alzheimer) और डिमेंशिया (Dementia) जैसी बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है।

38

किडनी की बीमारी के हो सकते हैं शिकार

अगर आप रोजाना एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक खाना खाते हैं तो यह किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ा सकता है।

48

हड्डियां हो सकती है कमजोर

शरीर में एल्युमिनियम की मात्रा बढ़ने से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। गर्म भोजन एल्युमिनियम को खींच लेता है। वहीं खाना हम खाते हैं जिससे हमारे शरीर में एल्युमिनियम की मात्रा बढ़ जाती है।

58

पुरुषों की फर्टीलिटी क्षमता हो जाती है कमजोर

एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक खाना खाने से पुरुषों में प्रजनन क्षमता (Fertility) कम हो जाती है। जिसकी वजह से उन्हें पिता बनने में समस्या होने लगती है। इसलिए भूलकर भी एल्युमिनियम फॉयल पेपर में लपेटा हुआ गर्म खाना नहीं खाना चाहिए।

68

सांस लेने में होने लगती है परेशानी

रोजाना एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक खाना खाने से सांस से जुड़ी दिक्कत हो सकती हैं। अस्थमा का खतरा बढ़ जाता है।

78

पाचन संबंधित हो सकती है शिकायत

एल्युमिनियम फॉयल में खट्टे खाद्य पदार्थ या फल रखने से उनका केमिकल बैलेंस बिगड़ सकता है। वो जहरीला हो सकता है। जिसकी वजह से पेट संबंधित बीमारी हो सकती है।

88

इम्यून सिस्टन पर असर

एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक खाना खाने से इम्यून सिस्टम (Immune System) खराब हो जाता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बिगड़ जाती है।

और पढ़ें:

बस स्किन पर एक पैच लगाकर मेनोपॉज के बाद भी महिलाएं सेक्स लाइफ को कर सकती हैं एन्जॉय

पति की हो गई थी 'मौत', पत्नी को लगा सदमा जब दूसरी महिला की बांहों में देखा उसे

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories