5.30 pm ने अनुष्का शर्मा को सिर्फ 6 मंथ में कर दिया एकदम फिट, जानें कैसे...

Published : Sep 06, 2024, 10:59 AM IST
5.30 pm ने अनुष्का शर्मा को सिर्फ 6 मंथ में कर दिया एकदम फिट, जानें कैसे...

सार

अनुष्का शर्मा ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी और उनके परिवार की दिनचर्या काफी बदल गई है। अब वो अपनी बेटी वामिका के साथ शाम 5:30 बजे ही डिनर कर लेती हैं और इससे उन्हें काफी फायदा हुआ है।

क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों लंदन में रह रही हैं। हाल ही में अनुष्का विराट और बच्चों को वहीं छोड़कर मुंबई आई थीं। छह महीने पहले ही मां बनी अनुष्का को देखकर हर कोई हैरान है कि वो इतनी जल्दी कैसे फिट हो गईं। प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव आते हैं और उन्हें वापस शेप में आने में कई साल लग जाते हैं। कई बार तो महिलाओं की पुरानी खूबसूरती ही लौटकर नहीं आती। लेकिन अनुष्का शर्मा ने सिर्फ छह महीने में खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। आखिर क्या है इसका राज?

स्लर्प फार्म (Slurrp Farm) के एक कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई पहुंची अनुष्का शर्मा ने अपनी लाइफस्टाइल और बच्चों की परवरिश पर खुलकर बात की। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनुष्का ने बताया कि माँ बनने के बाद उनकी और उनके परिवार की दिनचर्या काफी बदल गई है। अब वो अपनी बेटी वामिका के साथ शाम 5:30 बजे ही डिनर कर लेती हैं और इससे उन्हें काफी फायदा हुआ है।

 

अनुष्का ने बताया कि उनकी बेटी वामिका को शाम 5:30 बजे भूख लगने लगती है। उस समय वो घर पर अकेली होती हैं, इसलिए वो भी वामिका के साथ ही खाना खाने लगीं। धीरे-धीरे यही उनकी डिनर की टाइमिंग हो गई। अनुष्का ने बताया कि उस समय वो और वामिका ही घर पर होते थे, इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों न जल्दी खाना खाकर आराम किया जाए। इसके बाद वो और वामिका दोनों ही सो जाते थे। अनुष्का का कहना है कि जल्दी खाना खाने और सोने से उन्हें काफी फायदे हुए हैं। अच्छी नींद के साथ-साथ उनका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर हुआ है और वो सुबह फ्रेश महसूस करती हैं।

अनुष्का ने बताया कि अब उनके पति विराट कोहली समेत उनका पूरा परिवार इस रूटीन को फॉलो कर रहा है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि ये रूटीन फॉलो नहीं हो पाता, लेकिन अब सभी को इसकी आदत हो गई है। अनुष्का ने बताया कि वो एक आर्मी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उन्हें बचपन से ही अनुशासन की आदत है और अब वो अपने बच्चों को भी यही सिखा रही हैं।

अपने बचपन को याद करते हुए अनुष्का ने बताया कि उनके माता-पिता उनके खाने के समय को कैसे हैंडल करते थे। जब वो खाना खाने की जिद करते थे, तो उनके पिता उन्हें डांटते नहीं थे। वो बड़े प्यार से कहते थे कि अगर खाना नहीं खाना है तो मत खाओ, लेकिन अगर बाद में भूख लगी तो कुछ नहीं मिलेगा, जो है वही खाना पड़ेगा। अनुष्का का कहना है कि ये बहुत जरूरी है, इससे बच्चों को समझ आता है कि उनके माता-पिता उनके लिए क्या करते हैं।

 

अनुष्का ने बताया कि वो भी अपने बच्चों वामिका और अकाय को यही जीवन मूल्य सिखाना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि उनके बच्चे अनुशासित हों और उनमें कृतज्ञता की भावना हो। अनुष्का का कहना है कि उनकी लाइफस्टाइल ऐसी है कि उन्हें अक्सर ट्रैवल करना पड़ता है, जिसकी वजह से उनके बच्चों को कई बार परेशानी होती है। ऐसे में जल्दी खाना खाने और सोने से उन्हें इस बदलाव को अपनाने में मदद मिलती है।

 

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट