सेहत के लिए अंडे की जर्दी अच्छी है या खराब? जानें इससे कैसे प्रभावित होता है कोलेस्ट्रॉल लेवल

Published : Apr 12, 2025, 07:09 PM ISTUpdated : Apr 12, 2025, 07:11 PM IST
eggs

सार

अंडे में प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बहुत से लोग अंडा में पाए जाने वाले कोलेस्ट्रॉल को लेकर चिंतित रहते हैं, पर विशेषज्ञ कहते हैं कि ये अच्छा कोलेस्ट्रॉल है। 

Egg Yolks: अगर आप नॉन वेजिटेरियन खाना खाते हैं तो अंडा आपके लिए अच्छा सेहतमंद भोजन हो सकता है। अंडा में प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे नजर ठीक रहती है, दिल स्वस्थ रहता है और वजन भी ठीक रहता है। हालांकि बहुत से लोग अंडा में पाए जाने वाले कोलेस्ट्रॉल को लेकर चिंतित रहते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि अंडे आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा रहे हैं तो यह आमतौर पर अच्छा कोलेस्ट्रॉल होता है। वे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करते हैं, जिससे आपकी सेहत अच्छी रहती है।

लोग क्यों सोचते हैं कि अंडा नहीं सेहत के लिए अच्छा?

अंडा में दो मुख्य हिस्से होते हैं। एक सफेद और दूसरा जर्दी। कच्चे अंडे में सफेद भाग पानी की तरह बिना किसी रंग का होता है। वहीं, जर्दी पीले रंग का होता है। सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है। वहीं, पीला हिस्सा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हालांकि, बहुत से लोग यह मानते हैं कि जर्दी में सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसमें कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है।

कोलेस्ट्रॉल भोजन में पाया जाता है और आपके शरीर द्वारा भी बनाया जाता है। हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग का कारण बन सकता है। इसलिए भोजन में कोलेस्ट्रॉल को सीमित मात्रा में लेने की सिफारिश की जाती है। इसके चलते अक्सर अंडे नहीं खाने की धारणा बन गई है।

अंडा में अधिक होता है कोलेस्ट्रॉल

डॉक्टरों का कहना है कि अंडा में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह कोलेस्ट्रॉल का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। दो बड़े पूरे अंडों में लगभग 411 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। इंसान को एक दिन में अधिकतम 300 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल लेना चाहिए। हृदय रोग वाले लोगों के लिए यह और भी कम है।

दूसरी ओर डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ इसलिए कि किसी खाद्य पदार्थ में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक है इसका यह मतलब नहीं है कि वह आपके खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देगा।

अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल पर क्या प्रभाव पड़ता है?

इंसान का लिवर कोलेस्ट्रॉल बनाता है। यह कोशिकाओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। अगर आप अंडा जैसे हाई कोलेस्ट्रॉल वाला खाना खाते हैं तो आपका लिवर कम कोलेस्ट्रॉल पैदा करता है। क्योंकि यह अधिक मात्रा में आपके भोजन से आ रहा होता है। इसके चलते आपके ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल में कोई खास बदलाव नहीं आता।

क्या अंडा खाने से अधिक होता है दिल के रोग लगने का जोखिम?

विभिन्न स्टडी के अनुसार अंडे दिल के रोग लगने के रिस्क फैक्टर्स को विभिन्न तरीकों से प्रभावित करते हैं। प्रतिदिन एक से दो पूरे अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर या हृदय रोग के जोखिम कारकों में कोई बदलाव नहीं आता है। यह अधिक वजन वाले या मोटापे से ग्रस्त लोगों में कुल या खराब कोलेस्ट्रॉल या ग्लाइसेमिक कंट्रोल के किसी भी बायोमार्कर को नहीं बदलता है। अंडे खाने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम का जोखिम कम हो सकता है। ये इंसुलिन प्रतिरोध या टाइप 2 डायबिटिज वाले लोगों में हृदय रोग के मार्करों में सुधार करता है।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत